Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा, राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त वाणिज्यकर से कहा कि आगामी माह में राजस्व वसूली में प्रगति न पाए जाने पर वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आबकारी, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, परिवहन, खनन, वन विभाग, मण्डी, नगर-निकाय एवं विद्युत विभाग में राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने तथा और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों  को विकास खण्ड से समन्वय कर डिजीटल क्रॉप सर्वे में प्रगति लाने एवं मण्डी में प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आर.सी. वसूली में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार सिराथू व चायल को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबंदी कार्यों की समीक्षा के दौरान चकबंदी आधिकारियों को वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर आबकारी निरीक्षक मंझनपुर, लिपिक नगर पंचायत चायल, खनन निरीक्षक, अधिशासी अभियंता विद्युत मंझनपुर, अधिशासी अधिकारी भरवारी व पश्चिम शरीरा, अधिशासी अधिकारी मंझनपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता चायल का वेतन रोकने एवं अधिशासी अधिकारी भरवारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व प्रबुद्ध सिंह, सभी उप जिलाधिकारीगण एवं तहसीलदारगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!