Breaking News in Primes

राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य ने मूरतगंज पीएचसी और ब्लॉक का किया निरीक्षण दिए निर्देश

0 52

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी/कौशाम्बी: राज्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य विनोद कुमार पटेल ने बृहस्पतिवार को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मूरतगंज ब्लॉक का किया निरीक्षण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दिया जानकारी।

राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य विनोद कुमार पटेल ने मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया वहां पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार से ओपीडी के बारे में जानकारी लिया जिस पर बताया गया कि रोज 200 से 300 के बीच नई ओपीडी होती है,वहीं उन्होंने फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह से दवाओं के बारे में जानकारी लिया इस दौरान उन्होंने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां से स्टाफ नर्स से जच्चा बच्चा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया l इसके बाद वह मूरतगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी गिरजेश प्रसाद से ब्लॉक द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पूछा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समूह में क्या-क्या चल रहा है,तो क्षेत्र की पकसराई ग्राम पंचायत की जय मां आनंदी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष संगीता देवी ने बताया कि उनका समूह मछली पालन करता है, जिससे वह साल में दो से तीन लाख की कमाई करती है,जिस पर उन्होंने महिला की सराहना किया और कहा की इसी प्रकार सभी लोग स्वयं सहायता समूह से अपनी आय बढ़ा सकते हैं। वह क्षेत्र में संचालित हो रहे  गौशाला के बारे में जानकारी लिया तो ग्राम विकास अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि उनके तीन ग्राम पंचायत में अस्थाई गौशाला संचालित हो रही है जिसमें आवारा गोवंशो को संरक्षित किया गया है और उनकी देखभाल ठीक तरीके से की जा रही है। विनोद कुमार पटेल ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दिया और कहा कि सरकार की प्रथम प्राथमिकता है कि सभी प्रकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए जिसके लिए किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

 

 

 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!