Breaking News in Primes

घर घर तिरंग अभियान को लेकर भैसोदा मंडल की बैठक आयोजित हुई

0 8

घर घर तिरंग अभियान को लेकर भैसोदा मंडल की बैठक आयोजित हुई

 

ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश के साथ ही मंदसौर जिले में भी हर_घर_तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार मंदसौर जिले के भाजपा मंडल भैंसोदा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक में जिला मंत्री अजय तिवारी, महिला मोर्चा प्रभारी सीमा राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय से प्राप्त हर घर तिरंगा फहराया जाने को लेकर अपना मार्गदर्शन देते ही कहा की बूथ अध्यक्षों को अपने अपने बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ घर घर संपर्क कर चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी देना है तथा उनसे अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाए जाने को कहना है वहीं कार्यकर्ताओं को घर पर तिरंगा फहराने के बाद उसके साथ सेल्फी लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एप पर अप लोड करना है सभी को अपने घरों के साथ ही अपने वाहनों पर भी तिरंगा लगाया जाना है तथा घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

आयोजित बैठक में नगर परिषद् भैसोदा अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, श्याम गुर्जर, महामंत्री अरविन्द भील ठाकुर, पार्षद आशा राधेश्याम चंदेल, संजय पाटनी, नारायण सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता नाथुलाल पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष सिदेश्वर आचार्य, सत्यनारायण सोनी सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे।

फोटो :~ पदाधिकारी बैठक में उद्बोधन देते

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!