Breaking News in Primes

सहायक उपकरण वितरण के लिए मूल्यांकन शिविर का किया गया आयोजन

0 18

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: वृद्ध केयर क्वालिटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन द्वारा निर्मल तमसा सेवा, समिति के समन्वय से वृद्धाश्रम,ओसा में आज वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।

यह जानकारी सचिव, निर्मल तमसा सेवा, समिति श्री आलोक राय ने देते हुए बताया कि शारीरिक रूप से बुजुर्ग दिव्यागजनों के लिए, जिन्हें सहायक उपकरणों-कृत्रिम हॉथ या कृत्रिम पैर, ट्राइसाइकिल, मोटर ट्राइसाइकिल, बैसाखी या व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, हियरिंग मशीन, घुटनों की बेल्ट, कमर की बेल्ट की जरूरत है, उनका चिन्हांकन किया गया है। 10 दिन बाद दिव्यागजनों को उपकरण उपलब्ध कराया जायेंगा। उपकरण वितरण वाले दिन बुजुर्ग दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर सभासद-श्री आयवीर एवं श्री अमित सोनकर उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!