Breaking News in Primes

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

0 9

News By-नितिन केसरवानी

मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना से सम्बंधित आवेदन पत्र बैंको में निर्धारित समय सीमा के बाद में लम्बित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवेदन पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित किये जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गुरुवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, एमएसएमई नीति, ए मोनारकों इण्डस्ट्रियल स्टेट तेलियरंगज सहित अन्य विषयों से सम्बंधित प्रकरणों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उद्योग धंधो को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।

मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2024-25 की जनपदवार  समीक्षा करते हुए बैंको में निर्धारित समय सीमा के बाद भी लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण न किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी बैंको को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को अनिवार्य रूप से गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही मंडलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों  के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जनपद प्रयागराज की रैंक निवेश मित्र पोर्टल पर- 53 एवं जनपद कौशांबी की रैंक-73 होने पर कड़ी नाराजगी जताई और निवेश मित्र पोर्टल पर जनपद कौशांबी में समय के उपरांत विचाराधीन प्रकरण शून्य होने के बावजूद खराब रैंक होने के कारणो को पता करने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर सभी प्रकरणों को समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है। उन्होंने बैठक में शामिल उद्यमियों से संबंधित सभी एजेंडा पॉइंट्स को निस्तारण के पश्चात ही हटाने के लिए कहा है l

मोनारको इण्डस्ट्रियल स्टेट तेलियरंगज से सम्बंधित प्रकरण में प्रकरण का निस्तारण किए जाने हेतु नगर आयुक्त को संबंधित उद्यमियों के साथ एक सप्ताह में बैठक किए जाने के लिए कहा है। बैठक में आए हुए उद्यमियों ने मंडलायुक्त से कुछ एजेंडा पॉइंट्स को जोड़े जाने एवं उद्यमियों से संबंधित बिन्दुओं पर सुझाव दिए गए हैं l

इस अवसर पर उद्योग समिति के सदस्य श्री नटवर लाल, श्री संतोष त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री शरद टण्डन सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!