Breaking News in Primes

प्रयागराज: युवक को जिंदा जलाकर मार डाला खेत में मिली अधजली लाश

0 16

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: जिंदा जलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई. अधजला शव खेत में पड़ा मिला. पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल की. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया. इस पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई. पिता की तहरीर पर पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

घटना करछना इलाके के ईसौटा गांव की है. परिजनों का आरोप है कि शनिवार की शाम को कुछ लोग उनके बेटे को गेहूं की मड़ाई कराने के बहाने बुलाकर ले गए थे. इसके बाद वह लौटा नहीं. उसकी तलाश की जा रही थी. रविवार की सुबह उसकी अधजली लाश खेत में मिली. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार ईसौटा गांव के रहने वाले अशोक कुमार का इकलौता बेटा देवी शंकर (35) खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था. उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है. उसके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनिवार शाम को गांव के ही दिलीप सिंह ने देवी शंकर को गेहूं की मड़ाई के लिए बुलाया था. इसके बाद देवी शंकर घर नहीं लौटा|

परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. इसके बाद रविवार की सुबह खेत में देवी शंकर की अधजली लाश मिली. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिवार के लोगों समेत ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया. इससे मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई|

करछना एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. देवी शंकर के पिता के तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश की जा रही है|

देवी शंकर के भतीजे मुनीम कुमार ने बताया कि देवी शंकर गांव में गए थे. वह ठाकुर बस्ती में बोझ ढोने गए थे. खाना भी नहीं खाए थे. घरवाले बोले मत जाओ तो उन्होंने कहा कि वहीं खाना खा लेंगे. इसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता. सुबह जली हुई बॉडी मिली. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए|

बता दें कि इसौटा गांव में रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे ग्रामीण खेत काटने के लिए जा रहे थे। गांव के सामने बगीचे में अधजला शव देखा। सूचना पर थाना प्रभारी और भुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हत्या की सूचना पर थोड़ी देर में मृतक के रिश्तेदार और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गए। मौके पर एसीपी करछना वरुण कुमार, एसडीएम करछना तपन मिश्रा, थाना प्रभारी नैनी, औद्योगिक, कौंधियारा सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई।

मृतक के पिता अशोक कुमार ने गांव के ही लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार की रात आठ बजे आरोपी उनके बेटे को अपने खेत में गेहूं का बोझ बंधाने के लिए ले गए थे। जहां उसकी हत्या करने के बाद जलाया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के चार घंटे बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जाने दिया।

करछना पुलिस ने गांव के ही दिलीप सिंह, अजय सिंह, विनय सिंह, मनोज सिंह, सोनू सिंह, शेखर, मोहित और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी दिलीप उर्फ छोट्टन फरार है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!