Breaking News in Primes

पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 1569 लोगों के विरूद्ध की गई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही

9 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर हुई कड़ी कार्यवाही।

0 37

सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 1569 लोगों के विरूद्ध की गई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही

 

9 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर हुई कड़ी कार्यवाही।

 

*सूरजपुर।* शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए तो चालान के साथ गाड़ी भी जब्त की जा रही है। सड़क हादसों को रोकने के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने यातायात नियमों के उल्लघंन सहित शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। पुलिस के द्वारा वाहन चेक प्वाईंट लगाकर सभी दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के ड्राइवरों की जांच की गयी। मुख्य सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों के ड्राइवरों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की। यातायात प्रभारी सहित थाना-चौकी की पुलिस ने कुल 1569 लोगों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिनमें से 9 चालक शराब के नशे में पाए गए जिनके विरूद्ध इस्तगाशा माननीय न्यायालय पेश किया गया।

थाना-चौकी की पुलिस वाहन चेकिंग प्वाईट पर मुस्तैदी व सतर्कतापूर्वक वाहन की चेकिंग में लगी हुई है। माह मार्च 2025 जिले की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 9 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जिनकी गाड़ी जप्त किया गया है वहीं बिना हेलमेट के 10, बिना सीट बेल्ट के 51, नियम तोड़ने के 269, तेज गति से वाहन चलाने 11, माल वाहक पर यात्री परिवहन के 11 व यातायात नियमों के उल्लघंन पर 1210 कुल 1569 लोगों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट की कार्यवाही कर 3 लाख 13 हजार 4 सौ रूपये समन शुल्क लिया गया।

चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़कों पर चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के विरूद्ध चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!