Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड चायल के परियोजनाओं का निरीक्षण कर लिया जायजा

0 46

News By- हिमांशु उपाध्याय

जिलाधिकारी ने परियोजनाओं में श्रमिकों/मशीनरी की संख्या बढ़ाकर 02 शिफ्टों में कार्य कराये जाने तथा निर्माण कार्य को माह अप्रैल के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के दियें निर्देश

कौशाम्बी: सीएमआईएस पोर्टल पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा परियोजनाओं का अनुश्रवण किया जा रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज विकास खण्ड चायल के रू0 01 करोड से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

जनपद के विकास खण्ड चायल में पी0एम0जी0एस0वाई0 योजनान्तर्गत पैकेज संख्याः-4293 हरदुआ से दरियापुर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्यः-परियोजना की स्वीकृत लागत रू0 10.48 करोड़ है, जिसमें अब तक कुल रू0 0.20 करोड़ की मोबलाइजेशन धनराशि प्राप्त हुई है। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष रू 0.20 करोड़ कार्यदायी संस्था द्वारा व्यय कर लिया गया है। कार्य की भौतिक प्रगति 45 प्रतिशत है। परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 30.10.2022 को प्रारम्भ किया गया था तथा परियोजना पूर्ण होने की तिथि 29.10.2023 है। मार्ग की कुल लम्बाई 8.775 किमी0 है। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर पाया गया कि मार्ग पर कुल लम्बाई में मिट्टी, सी0डी0 वर्क तथा 4.20 किमी0 पर एफ0डी0आर0 बेस का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान एफ0डी0आर0 कार्य से सम्बन्धित टेस्ट फील्ड डेन्सिटी, होमोजिनिटी (फिनोप्थलीन टेस्ट), मोस्चर्य कन्टेन्ट तथा डेप्थ टेस्ट कराये गये। कार्यस्थल पर निरीक्षण में पाया गया कि कार्य अपने निर्धारित समयावधि से लम्बित हो चुका है। जिलाधिकारी ने परियोजना में श्रमिकों/मशीनरी की संख्या बढ़ाकर 02 शिफ्टों में कार्य कराये जाने तथा निर्माण कार्य को माह अप्रैल के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें।

नगर पंचायत, चायल वाटर सप्लाई योजना-परियोजना की स्वीकृत लागत रू0 7.37 करोड़ है, जिसमें अब तक कुल रू0 1.28 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष रू 1.23 करोड़ कार्यदायी संस्था द्वारा व्यय कर लिया गया है। कार्य की भौतिक प्रगति 52 प्रतिशत है। परियोजना का निर्माण कार्य दिनांक 14.03.2024 को प्रारम्भ किया गया तथा परियोजना पूर्ण होने की तिथि 13.06.2025 है। निरीक्षण के दौरान परियोजना में ओवरहेड टैंक तथा चहारदीवारी निर्माण का कार्य प्रारम्भ पाया गया। पाइप लाइन बिछाने के पूछे जाने के क्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय द्वारा अवगत कराया गया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। टंकी बनने के उपरांत पाइप की टेस्टिंग का कार्य किया जायेगा। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि निर्धारित समयावधि तक पेयजल कनेक्शन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाये तथा चहारदीवारी व टैंक का कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने जिलाअर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि समय से कार्य पूर्ण करने के लिए सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को पत्राचार करें, जिससे ंनिर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं को ससमय निस्तारण किया जाय।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!