Breaking News in Primes

कथा की तैयारी पूर्ण,कल सुबह 8 बजे निकलेगी विशाल कलश शोभा यात्रा।

10 से16 अप्रैल तक अपराह्न 3 बजे से साम 6 बजे तक कथा का होगा संचार।

0 302

कथा की तैयारी पूर्ण,कल सुबह 8 बजे निकलेगी विशाल कलश शोभा यात्रा।

 

10 से16 अप्रैल तक अपराह्न 3 बजे से साम 6 बजे तक कथा का होगा संचार।

 

सीधी/मझौली

 

सर्व समुदाय वर्ग के क्षेत्रवासियों द्वारा नियन्ताकी कालजयी दृष्टि से कलुपित चेतना को शुध्द मझौली की पावनधरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ दंण्डी संन्यासी बालयोगी अनंत श्री विभूषित परमहंस परिब्राजकाचार्य निर्भयानंद सरस्वती प्रतिवाद भयंकर आचार्य जी महाराज धर्म संघ काशी सम्पति तिलक नगर पडरा जिला सीधी मध्य प्रदेश के सानिध्य में वार्ड वार्ड क्रमांक 12 नगर परिषद मझौली थाना के पीछे सार्वजनिक रूप से आयोजित की जा रही हैं। कथा का संचार कथा व्यास परम श्रद्धेय नागेंद्र किंकर ध्रुव जी के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि में होगा। कथा आयोजन की

तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यहां ऐतिहासिक सुंदर सुशोभित यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। वही कथा श्रोताओं को किसी तरह से कोई परेशानी ना हो धूप से बचने के लिए छावयुक्त बैठक व्यवस्था, पीने का स्वच्छ ठंडा पानी, इत्यादि के पुख्ता इंतजाम किया गया है। कथा का शुभारंभ कल 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे विशाल कलश शोभा यात्रा निकाल किया जाएगा। आयोजक धर्म प्रेमी क्षेत्रीय गणों द्वारा क्षेत्र वासियों से कलश शोभा यात्रा में शामिल हो कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने तथा प्रतिदिन कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

बताते चले की क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा धर्म प्रेमियों के

सहयोग से नगर परिषद मझौली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 पुलिस थाना मझौली के पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत ज्ञान यज्ञ सभी वर्ग, धर्म समुदाय धर्म प्रेमियों द्वारा दंण्डी संन्यासी बालयोगी अनंत श्री विभूषित परमहंस परिब्राजकाचार्य निर्भयानंद सरस्वती प्रतिवाद भयंकर आचार्य जी महाराज धर्म संघ काशी सम्पति तिलक नगर पडरा जिला सीधी मध्य प्रदेश के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। कथा का संचार कथा व्यास परम श्रद्धेय नागेंद्र किंकर ध्रुव जी के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि में प्रतिदिन 10 अप्रेल से 16 अप्रैल तक अपराह्न 3 से शाम 6 तक किया जाएगा। जहां 10 अप्रैल गुरुवार को कलश शोभा यात्रा व कथा शुभारंभ, 11 अप्रैल दिन शुक्रवार को परीक्षित, सुखदेव जन्मोत्सव बराह अवतार, एवं कपिलोपाख्यान, 12 अप्रैल शनिवार को महाभारत चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, 13 अप्रैल दिन रविवार को प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, श्री राम चरित्र एवं कृष्ण जन्मोत्सव, 14 अप्रैल सोमवार को श्री कृष्णा बाल लीला,गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 15 अप्रैल मंगलवार को महारास लीला, गोपी उद्धव संवाद, एवं रुक्मणी विवाह, 16 अप्रैल बुधवार को सुदामा चरित्र परीक्षित कथा पाठ के प्रासंगिक वर्णन के साथ कथा विश्राम पूर्णीहुति तथा 17 अप्रैल गुरुवार को हवन पूजन ब्राह्मण भोज एवं भंडारा संपन्न किया जावेगा।

पूजन ,पारायण प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 तक संपन्न होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!