Breaking News in Primes

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद ने कराया कार्यकर्ताओं की घर वापसी।

0 168

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद ने कराया कार्यकर्ताओं की घर वापसी।

 

मझौली के मार्तंड चतुर्वेदी सहित चार की हुई घर वापसी।

 

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिलाई नवीन सदस्यता।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

भाजपा से निष्कासित किए गए धौहनी विधानसभा के कर्मष्ठ कार्यकर्ता मार्तंड चतुर्वेदी जिन्होंने लंबे समय से पार्टी के संगठन में जुड़कर सौंप गए दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए भाजपा को कई चुनाव में सफलता दिलाई इसके प्रभाव से प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा मध्य प्रदेश का सफर तय किया। इन्होंने कुशल राजनीतिकार के रूप में पार्टी में अपने अलग पहचान बना रखी थी। जिनके प्रभाव को भागते उनकी घर वापसी की गई है। साथ ही नगर पार्षद हितेश गुप्ता, अवधेश कोल, प्रीति चतुर्वेदी की घर वापसी हुई है यह घर वापसी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चुनावी सभा में सीधी पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रीवा शहडोल संभाग के कलस्टर प्रभारी प्रहलाद पटेल द्वारा कराई गई है।

इनके घर वापसी से क्षेत्र के नवयुवक भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है जो उत्साहित भाव से पार्टी के कामकाज में जुटे हुए हैं।साथ ही मार्तंड चतुर्वेदी अपने साथियों के साथ घर वापसी पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के साथ संगठन के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए। भरोसा दिलाया है कि वह पूरी तन्मता के साथ साथियों को लेकर समर्पित भाव से काम करते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे।जो घर वापसी के बाद अपने साथियों के साथ पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने चुनाव प्रचार में लगनशीलता से जुट हुए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!