Breaking News in Primes

छ.ग. महिला संगठन किरंदुल ने विश्व महिला दिवस पर किया विभिन्न खेलकूद का आयोजन

0 523

” छ.ग. महिला संगठन किरंदुल ने विश्व महिला दिवस पर किया विभिन्न खेलकूद का आयोजन”

किरंदुल (प्राईम संदेश) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में किरंदुल नगर के फुटबॉल ग्राउंड में आज छत्तीसगढ़ महिला संगठन किरंदुल द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश संधू (सचिव एसकेएमएस), देवरायलू (अध्यक्ष एसकेएमएस) एवं विशिष्ट अतिथि रोशन मिश्रा (कार्यकारी अध्यक्ष एसकेएमएस) श्रीमती कांता (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला संगठन किरंदुल) आरपी यादव एवं नरसिम्हा रेड्डी के उपस्थिति में किया गया जिसमें महिलाओ के लिए 50 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, जनरल नॉलेज, सखी सहेली दौड़, मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर, मोमबत्ती दौड़, एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता शामिल थी। इन प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण महिला संगठन द्वारा 18 मार्च को आयोजित होने वाली समापन समारोह किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन महिला संगठन के प्रति दूधी एवं उनके साथियों द्वारा किया गया। खेल को संपन्न करने के लिए खेल शिक्षक मनोज सिंह, राजनाथ सर और भोलासर महत्वपूर्ण योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!