Breaking News in Primes

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस-राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा!

0 6

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस-राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा!

🔴 श्री साँवरिया किराना स्टोर पर बिक रही थी शराब, 134 से अधिक शराब की बोतलें और बीयर केन जब्त!

मंदसौर | गरोठ।

भगवान श्री साँवरिया सेठ जी के नाम पर दुकान खोलकर गलत काम करने वालों को शायद यह अंदाजा नहीं था कि कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं होगा। गरोठ क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा में स्थित श्री साँवरिया किराना स्टोर पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब का कारोबार पकड़ा।
प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी 9630191205,8602953144
कलेक्टर मंदसौर एवं एसडीएम गरोठ के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल और एसआई बापू सिंह बामनिया के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान किराना दुकान से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की गई।

🍾 दुकान से जब्त शराब का विवरण:

▪️ देसी प्लेन शराब – 46 क्वार्टर
▪️ देसी मसाला शराब – 47 क्वार्टर
▪️ मैकडॉवेल्स नंबर-1 – 9 क्वार्टर
▪️ रॉयल स्टैग – 4 क्वार्टर
▪️ इम्पीरियल ब्लू – 8 क्वार्टर
▪️ बीयर – 16 केन एवं 4 बोतल

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

प्रशासन ने यह शराब लालचंद पिता चुन्नीलाल माली, निवासी नीमथूर के कब्जे से जब्त की है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

⚠️ किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

🙏 संदेश साफ है—भगवान के नाम का इस्तेमाल करके गलत काम करने से कानून से बचा नहीं जा सकता।

📢 ऐसी ही क्षेत्र की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए।

खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!