Breaking News in Primes

किरंदुल के तीन सदस्यों को बस्तर संभाग साहू समाज (आई. टी. प्रकोष्ठ) में किया गया नियुक्त

0 409

“किरंदुल के तीन सदस्यों को बस्तर संभाग साहू समाज (आई. टी. प्रकोष्ठ) में किया गया नियुक्त”

प्राईम संदेश न्यूज़ से शेखर दत्ता की रिपोर्ट (दंतेवाड़ा)

“पलख राम साहू बने उपाध्यक्ष”

“अनिल साहू और बीरेंद्र कुमार साहू बने संभागीय संयुक्त सचिव”

किरंदुल (प्राईम संदेश) छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्दीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मोहनकुमारी साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई. टी. प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष हेमन्त साहू द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें किरंदुल के पलख राम साहू को संभागीय उपाध्यक्ष के पद पर तथा अनिल साहू और बीरेंद्र कुमार साहू की नियुक्ति संभागीय संयुक्त सचिव के पद पर की गई है। साहू समाज के नवनियुक्त संभागीय उपाध्यक्ष (आई. टी. प्रकोष्ठ) पलख राम साहू ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी हैं उसे पूरी कर्मठता के साथ निभाते हुए समाज को आगे बढ़ाने का कार्य पूरी निष्ठापूर्वक करता रहूंगा। किरंदुल क्षेत्र से 3 पदाधिकारियों की नियुक्ति पर साहू समाज जिला दन्तेवाड़ा के महामंत्री ओम कुमार साहू तथा तहसील साहू समाज किरंदुल के अध्यक्ष टीकम साहू द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु उनके सकारात्मक योगदान प्राप्त होने एवं सफलतापूर्वक दायित्व निर्वहन की मंगल कामनाएं की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!