Breaking News in Primes

विजय के घोष के साथ हुआ चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

0 145

विजय के घोष के साथ हुआ चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

हरदा । भारतीय जनता पार्टी हरदा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विजय घोष के साथ शुभ मुहूर्त में हुआ यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि आज स्थानीय इंदौर रोड हरदा पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी कमल पटेल, चुनाव के जिला संयोजक गौरीशंकर मुकाती, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा विधानसभा संयोजक देवी सिंह सांखला , पटेल के परिवार के सदस्य सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश ,मां लक्ष्मी एवं हनुमान जी का पूजन करते हुए विजय के संकल्प के साथ चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विधानसभा प्रत्याशी कमल पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले 17 दिनों तक अपना पूर्ण समय एवं समर्थन देते हुए जनता के बीच में जाने का आवाहन किया और भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील की ।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में बहुत ही जोश एवं उत्साह देखा गया एवं सभी ने अपने-अपने बूथ को संभालने और उसे पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

 

डॉ मजूमदार ,मनोहर लाल शर्मा ,अशोक जैन पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दुर्गाबाई ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय राजू कमेडिया, मनील शर्मा , सूरज विश्नोई, राधेश्याम डूडी, अशोक गुर्जर, विनोद गुर्जर विजय पटेल ,नवनीत पाराशर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जेवलया अंशुल गोयल सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!