Breaking News in Primes

रामपाल सिंह की विशाल नामांकन रैली, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी हुए 

0 110

रामपाल सिंह की विशाल नामांकन रैली, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी हुए

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो ।चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

शामिल भारी संख्या में महिलाऐ भी हुई शामिल

अक्टूबर 30, 2023

 

उत्तर प्रदेश के विधायक एवं राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहे मौजूद

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

बेगमगंज में सोमवार को । सिलवानी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामपालसिंह ने जगदीश मंदिर माला फटाक से पूजा अर्चना उपरांत अपना नाम निर्देशन फॉर्म जमा करने के लिए विशाल रैली के साथ रवाना हुए तो शहर के चहूं ओर के रास्तों पर जाम लग गया। शहर के लोगों ने पहली बार इतनी विशाल रैली रही जिसमें महिलाएं अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए और रामपाल सिंह को विजय बनाने का संदेश देते हुए नारे लगाती चल रहीं थी। भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह ने रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में भी माथा टेका कन्या पूजन किया महात्माओं से आशीर्वाद लिया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर फूल मालाएं पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया।

जगदीश मंदिर माला फाटक से शुरू हुई विशाल नामांकन यात्रा कबीट चौराहा, गांधी बाजार, से होते हुए पुराना स्टैंड पहुंची तब भी कार्यकर्ताओं और जनता के आने का सिलसिला जारी था जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करना पड़ी। रैली बस स्टैंड पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को युवा हृदय सम्राट, दिल्ली सांसद भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी में संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह को सहज सरल मृदृ भाषी बताते हुए पंडित होने के नाते उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया और माला पहनाने से पूर्व उपस्थित जनता के दोनों हाथ उठवाकर विजयी माला की लाज रखने का वचन लेने के उपरांत माला पहनाई। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर भजन सुनते हुए पहले से अधिक मतों से रामपाल सिंह को जिताकर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आवाहन किया।

रायबरेली उप्र से पधारे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी से लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने और केंद्र की मजबूत सरकार साहित प्रदेश की शिवराज सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का वर्णन करते हुए इस चुनाव को धर्म और धर्म का चुनाव बताते हुए अधर्मियों का साथ देने वाली और आतंकवादियों का सपोर्ट करने वाली कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा की सरकार बनाने का आवाहन किया। उपस्थित जन समुदाय ने दोनों हाथ उठाकर वचन दिया कि प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। सभा को भाजपा प्रत्याशी रामपालसिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए आशीर्वाद मांगा उन्होंने मंच पर उपस्थित श्री राम बाबा और महात्मा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बसंत शर्मा जिन्होंने आप पार्टी को छोड़कर भाजपा से निष्कासन समाप्त होने के बाद करीब अपने ढाई सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में वापसी की उनका भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से बसंत शर्मा और उनके साथियों का अभिवादन किया। सभा के उपरांत विशाल जन समुदाय के साथ ढोल ताशों एवं जयकारों के साथ नामांकन फार्म जमा करने के लिए आगे बढ़े तो जन सैलाब देखते ही बनता था। रामपालसिंह राजपूत ने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सौरभ मिश्रा के समक्ष पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ नाम निर्देशन फॉर्म जमा किया।

विशाल रैली एवं सभा में विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुजरात सोनल बेन, सिलवानी विधानसभा के पांचो मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला सिलवानी, दीपक रघुवंशी पश्चिम क्षेत्र सिलवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बेगमगंज जगदीश लोधी, जगन्नाथ यादव, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख जन मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!