प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा– विधायक धौहनी
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा– विधायक धौहनी
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में 1005 मरीजों को मिली स्वास्थ्य सेवा,13के बनें दिव्यांग प्रमाण पत्र।
अरविंद सिंह परिहार सीधी*
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड कुसमी में अंत्योदय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के उपस्थित में आयोजित इस मेले में 1005
लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय सीधी के साथ रीवा एवं भोपाल से पहुंचे विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच, परामर्श एवं उपचार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शासन का संकल्प है कि स्वास्थ्य और जनकल्याण की सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा मिलने से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिली है। गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान होने से उनके उपचार की दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई संभव हुई है। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
*ईसीजी-ईको से लेकर एक्स-रे तक जांचें निःशुल्क*

अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में मिनरवा हॉस्पिटल रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा हृदय रोग से संबंधित मरीजों की ईसीजी एवं ईको कार्डियोग्राफी की गई। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक जांचें एवं एक्स-रे भी निःशुल्क किए गए। विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया।सर्जरी विशेषज्ञ द्वारा फिशर, हर्निया एवं हाइड्रोसील से पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया गया। चिन्हित पात्र मरीजों के अतिशीघ्र निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को जटिल उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
*27 मारीज चिन्हत,13 बनें प्रमाण पत्र*
अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के दौरान 3 मरीज कुष्ठ रोग से से ग्रसित मारीज पाए गए जिनका उपचार तत्काल प्रारंभ किया गया। इसके अलावा 2 कैंसर एवं 22 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए। संबंधित मरीजों को आगे के उपचार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा गया। दिव्यांगजनों को भी सुविधा प्रदान करते हुए 13 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
*1300 से 1500 लोग नारायण भोज में हुएं सामिल*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित नारायण भोज में लगभग 1300 से 1500 लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों, उनके परिजनों एवं ग्रामीणजनों ने नारायण भोज का लाभ लिया। आयोजन में सेवा और जनभागीदारी की भावना विशेष रूप से दिखाई दी।
*इनकी रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिहं, जनपद सदस्य सावित्री पनिका, जमुनी देवी तथा भगवार संरपच चेतना सिंह, कोडार संरपच सीता सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही उपखंड अधिकारी कुसमी सागर जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक खरे सहित चिकित्सक गण एवं मेडिकल स्टॉफ, सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।