शिव-पार्वती मंदिर महान मझौली में मानस पाठ समापन, ब्राह्मण, कन्या भोज व भंडारा आज।
सीधी/मझौली
खरमास के पावन अवसर जो भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मन्नत का विशेष समय व अवसर माना जाता है।इस अवसर पर लोग आस्था एवं भक्त भावना के साथ मंदिरों एवं घरों में भगवान शिव जी भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ ब्राह्मण ,कन्या भोज एवं भंडारा आयोजित कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं इसी कड़ी में सीधी जिले के डढ़िया गांव के मूल व वर्तमान मझौली निवासी वरिष्ठ समाज सेवी सेवादल संस्थापक सुखेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आस्था व मन्नत अनुरूप विगत 12 जून शुक्रवार को मझौली नगर परिषद की पूर्वी छोर वार्ड क्रमांक 6 महान नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव- पार्वती मंदिर प्रांगण में अखंड रामचरित मानस पाठ आयोजित किया जाकर मानस पाठ के समापन उपरांत आज 13 जून 2026 दिन शनिवार को दोपहर 11से ब्राह्मण ,कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। श्री सिंह व उनके परिवार जनों तथा सहयोगियों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने लोगों से अपील की गई है।