Breaking News in Primes

मझौली के प्रज्ञा भवन में तीन दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर का हुआ शुभारंभ। लोगों के ना पहुंचे पर एसडीएम ने कर्मचारियों को लगाई फटकार दिए निर्देश।

0 0

मझौली के प्रज्ञा भवन में तीन
दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर का हुआ शुभारंभ। लोगों के ना पहुंचे पर एसडीएम ने कर्मचारियों को लगाई फटकार दिए निर्देश।

सीधी/मझौली

प्रदेश की मोहन सरकार के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तरो पर तीन दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर आयोजित की जा रही है।जिसका शुभारंभ मझौली में 12 जून 2026 को शाम 4 बजे जनपद पंचायत मझौली स्थित प्रज्ञा भवन में एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी के सानिध्य व मार्गदर्शन में वन समिति जिला पंचायत सीधी के सभापति मझौली उपखंड के खड़ौरा जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल छोटू पयासी के मुख्य आतिथ्य व जनपद सदस्य नौढिया राममिलन वर्मा के विशिष्ट अतिथि किया गया। जहां लोगों की उपस्थित का अभाव देखा गया। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी द्वारा ग्राम पंचायत के स्थानीय अमले को जमकर फटकार लगाते हुए खंड स्तर के विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अभी शिविर का 2 दिन शेष हैं इस दौरान क्षेत्रों में प्रचार – प्रसार करा शिविर के उद्देश्यों से लोगों को अवगत करायें ताकि शिविर का लाभ अंतिम छोर पर बैठे हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। शिविर के मूल उद्देश्यों से अवगत कराते हुए एसडीएम मझौली द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शिविर आयोजित कर अप्रैल 2026 से आयोजित कलेक्टर महोदय की शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों सहित शिविर में आने वाले पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना, निराकरण करना तथा अपात्रों को योजना का लाभ न मिलने के कारण से संतुष्ट करना है।यह शिविर 12,13, एवं 14 जून 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 तक जनपद पंचायत के प्रज्ञा भवन में आयोजित की जाएगी।आज शिविर का पहला दिन था लोगों के न पहुंचने पर आभास हो रहा है कि कहीं ना कहीं स्थानीय स्तर पर प्रचार -प्रसार की कमी रही। मेरे द्वारा खंड स्तर के विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों तथा स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अभी शिविर के दो दिन शेष हैं इन दो दिनों में व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार कर शिविर आयोजन के साथ शिविर के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो व शिविर का सार्थक परिणाम निकले। शिविर के अंत में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

*मुख्य अतिथि ने की लोगों से अपील*

वहीं शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि रहे वन समिति जिला पंचायत सीधी के सभापति मझौली जनपद के खड़ौरा जिला पंचायत वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल छोटू पयासी द्वारा अपने उद्बोधन में
जन कल्याण कारी शिविर के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं मीडिया के लोगों से अपील की गई है कि प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ आप लोग भी शिविर की जानकारी एवं शिविर के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराते हुए शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करा शिविर में सहभागिता निभाएं।

*शिविर में इनकी रही प्रमुख उपस्थित*
आज प्रथम दिन 12 जून की शिविर में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीधी वन समिति सभापति कृष्ण लाल छोटू पयासी, जनपद सदस्य नौढिया राममिलन वर्मा, एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरभि श्रीवास्तव, एसडीओ, आर ई एस सरिता सिंह, शिविर के नोडल जल संसाधन विभाग के अनुविभाग अधिकारी मझौली, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास,
आजीविका मिशन प्रबंधक मझौली चंद्रकांत सिंह, जनपद पंचायत मझौली से रोशन लाल गुप्ता, राजेश्वर तिवारी,राजेंद्र द्विवेदी, अरविंद तिवारी, आजाद सिंह, सुनील तिवारी, प्रदीप मंडाले नारायण बैगा, ग्राम पंचायत सचिव -रोजगार सहायक, खंड स्तर के विभागीय कर्मचारी,सासन के स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों मौजूद रहे जिन्होंने गीत- गानो एवं भाषण के माध्यम से पेड़ पौधे,जीव- जंतु व जल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संरक्षण के लिए प्रेरित किये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!