Breaking News in Primes

अनुसूचित.जाति कन्या छात्रावास मझौली में गरिमामय पूर्ण ढंग से माना म.प्र.व छात्रावास स्थापना दिवस

0 8

अनुसूचित.जाति कन्या छात्रावास मझौली में गरिमामय पूर्ण ढंग से माना म.प्र.व छात्रावास स्थापना दिवस।

 

छात्रावास में रह रही बालिकाओं ने दी गीत – गाने व नित्य – नाट्य के रंगारंग प्रस्तुती, प्रतिभागी एवं उत्कृष्ट अंक से उत्तीर्ण बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत।

 

सीधी/मझौली

 

मध्य प्रदेश एवं छात्रावास स्थापना दिवस के शुभ अवसर विगत एक नवंबर को अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मझौली में संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश एवं छात्रावास स्थापना दिवस गरिमामय पूर्ण ढंग से ऊर्जावान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल तथा ऊर्जावान भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एड. प्रवीण तिवारी के अध्यक्षता व अधीक्षिका आराधना श्रीवास्तव के नेतृत्व में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता संघ मझौली के अध्यक्ष एड. महेंद्र सिंह गौतम, प्राचार्या मॉडल स्कूल मझौली इंदिरा कचेर, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय मझौली दिलीप गुप्ता, ताला अमरदीप सिंह, कन्या विद्यालय आराधना गुप्ता मंचासीन रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात छात्रावास की अधीक्षिका आराधना श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रवासी बालिकाओं द्वारा दी गई रंगारंग गीत- गाने, नित्य- नाट्य की प्रस्तुति अतिथियों को मनमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रतिभागी रही बालिकाओं के साथ विगत वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक के साथ उत्तीर्ण करने वाली कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास की गतिविधियों तथा विगत वर्षों के परीक्षा परिणाम से अवगत कराते हुए अधीक्षिका आराधना श्रीवास्तव द्वारा बालिकाओं की विद्यालय आने-जाने की साधन की समस्या से मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष को अवगत कराते हुए बताया गया कि कन्या ,मॉडल एवं सांदीपनि विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जाने आने में और सुविधा होती है इसलिए इन बालिकाओं को जाने आने के लिए संसाधन की अति आवश्यकता है।

संबोधन की कड़ी में विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संघ मझौली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एड. प्रवीण तिवारी, मुख्य अतिथि एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जन को संबोधित किया गया। बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए एसडीएम मझौली द्वारा कहा गया कि कार्यक्रमों के साथ शिक्षा पर जोर देने की जरूर है। अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा ही जीवन के सफलता की द्वारा खोलती है। इसलिए आप लोग पढ़ाई पर विशेष फोकस रखे। बालिकाओं को विद्यालय तक जाने आने की समस्या को लेकर एसडीएम द्वारा कहा गया है कि इसके लिए हम प्रयास करेंगे की आप लोगों को जाने आने का संसाधन उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के अंत में मध्य प्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।अतिथियों का आभार ज्ञापन अधीक्षिका आराधना श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक राजेश शर्मा द्वारा सुंंनियोजित ढंग से किया गया। कार्यक्रम में, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.रामनरेश सोनी, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली प्रदीप सिंह, अधिवक्ता विश्राम मिश्रा,

शिक्षक राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र गुप्ता, लेखा अधिकारी जप,. मझौली सन्तोष

निगम,समाजसेवी राम जी तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, रेखा सोनी,आदि के साथ छात्रवासी बालिकाओं के अभिभावक नजदीकी क्षेत्र के महिला पुरुष लोग व पत्रकार बन्धु शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!