Breaking News in Primes

लाइनमैन की करतूत का खामियाजा भुगत रहे हैं अवर अभियंता, निलंबित करने पर मोबाइल टावर पर चढ़े जेई

0 209

News By- नितिन केसरवानी

टावर पर चढ़े जेई को नीचे उतारने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं

प्रयागराज : झूंसी के कमलदीपुर गांव में मंगलवार देर रात करंट से युवक की मौत होने पर गुरुवार को अवर अभियंता अभय कुमार को निलंबित कर दिया गया। इससे नाराज होकर अवर अभियंता शाम को जार्जटाउन स्थित मुख्य अभियंता जोन द्वितीय के कार्यालय के बगल लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। जबरन कार्रवाई का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की चेतावनी दी। कुछ ही देर में कई अवर अभियंता मौके पर पहुंच गए। जेई अभय कुमार से नीचे उतारने की बात कही, लेकिन वह अभी तक नहीं उतरे। अवर अभियंताओं ने जबरन कार्रवाई को लेकर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी और मुख्य अभियंता जोन द्वितीय के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि निलंबन वापस नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। झूंसी थानांतर्गत नारायण दास का पूरा निवासी गया प्रसाद कुशवाहा (27) पुत्र रामू कुशवाहा को मंगलवार देर रात टीजी टू (लाइनमैन) रमेश कुमार ने फोन करके लाइन की गड़बड़ी ठीक करने के लिए बुलाया। रामू को लाइनमैन रमेश कमलदीपुर ले गए। वहां पर पोल पर चढ़कर जैसे ही रामू तार के पास पहुंचे, तभी करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। मृतका की पत्नी मंगीता कुशवाहा की तहरीर पर झूंसी थाने में टीजी टू (लाइनमैन) रमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम को झूंसी उपकेंद्र के अवर अभियंता अभय कुमार को पता चला कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इसकी जानकारी होते ही वह जार्जटाउन स्थित मुख्य अभियंता जोन द्वितीय अशोक कुमार के कार्यालय पहुंचे और बगल में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। जेई अभय का कहना है कि रामू विभाग का कर्मचारी नहीं थे। टीजी टू रमेश कुमार उसे बुलाकर लाइन बनवाने के लिए ले गए थे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मृतक की पत्नी मंगीता ने भी उन पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ऐसे में उन पर जबरन निलंबन की कार्रवाई की गई। उधर, मुख्य अभियंता जोन द्वितीय अशोक कुमार का कहना है कि करेंट से युवक की मौत हुई थी। जिस कारण अवर अभियंता अभय कुमार को निलंबित किया गया है। हालांकि टावर पर चढ़े अवर अभियंता को उतारने के लिए प्रयास जारी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!