Breaking News in Primes

लू से बचाव के लिए सफाई कर्मियों को बांटे गए गमछे, नगर अध्यक्ष कविता पासी ने दी जरूरी सलाह

0 44

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: नगर पालिका परिषद भरवारी के आंबेडकर भवन में शुक्रवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सफाई कर्मियों को गमछा वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए गर्मी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कर्मियों को सलाह दी कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नींबू पानी, छाछ व सत्तू जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।


उन्होंने यह भी कहा कि हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनना चाहिए और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखना चाहिए, जिससे लू का खतरा कम हो सके। साथ ही हल्का भोजन करने और तली-भुनी व मसालेदार चीजों से बचने की भी सलाह दी।
कविता पासी ने कहा कि “यह गमछा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि उन मेहनती हाथों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, जो तपती धूप में भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने में लगे रहते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेंद्र, अजीत कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!