मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी, पशुधन निगम को मिला नया अध्यक्ष
केशव सिंह बघेल बने राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष, शासन ने जारी किए आदेश
मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी, पशुधन निगम को मिला नया अध्यक्ष
केशव सिंह बघेल बने राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष, शासन ने जारी किए आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश में आयोगों और निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष पद पर श्री केशव सिंह बघेल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अधिनियम 1982 तथा संशोधित अधिनियम 1984 की धारा 7(1) के अंतर्गत की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री बघेल अपनी पदभार ग्रहण करने की तिथि से अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।
यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है, जिस पर अवर सचिव सुनील मड़ावी के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, संबंधित मंत्री, मुख्य सचिव कार्यालय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में प्रदेश में विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोगों में नियुक्तियों का दौर तेज हुआ है, जिसे आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
देखिए आदेश जारी
