Breaking News in Primes

जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों /पर्यवेक्षको किया जा रहा है प्रशिक्षित

0 46

जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों /पर्यवेक्षको किया जा रहा है प्रशिक्षित
महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश अनुसार एवं नगर परिषद घोड़ाडोगरी चार्ज अधिकारी श्री नवनीत पांडे के मार्गदर्शन भारतीय जनगणना 2027 प्रथम चरण की जनगणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रो हेमंत कुमार निरापुरे , शासकीय महाविद्यालय 3 एवं श्री रमेश जी पाटिल उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय कन्या विद्यालय सारणी द्वारा जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है,

जिसमें जनगणना मार्गदर्शिका 2027 में वर्णित जनगणना से संबंधित अवधारणा ,नियमों परिभाषाओं से से परिचित कराया गया और जनगणना अधिनियम 1948 कानूनी प्रावधानों को गहराई से बताया गया, प्रो हेमन्त निरापुरे द्वारा जनगणना 2027 के नवाचार, स्वगणना के बारे में विशेष तौर से जानकारी प्रदान की गई और स्वयं स्वगणना कर लोगों को स्वगणना करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया, इस अवसर पर नगर परिषद घोड़ाडोगरी कार्यालय से श्रीमती रेखा धोटे लिपिक, उमेश उईके ,कल्पना पवार तकनीकी ऑपरेटर सहित और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!