Breaking News in Primes

घुमाई गांव के 50 लोगों से 15 लाख रूपए की ठगी के बाद पीड़ितों ने किया धरना प्रदर्शन

0 34

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: सैनी कोतवाली क्षेत्र के घुमाई गांव के अंकित कुमार आजाद ने गांव के लगभग 50 महिला पुरुषों को सरकारी जमीन पर पट्टा आदि सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर के ठगी का जो खेल शुरू किया उस ठगी के खेल में अंकित कुमार आजाद ने 15 लाख रुपए से अधिक गांव के लोगों को झांसा देकर ठग लिया लोगों से रुपया लेकर कि उन्हें सरकारी जमीन पर पट्टा देकर के काबिज कर दिया गया बाद में मालूम हुआ कि गांव वालों के नाम तहसील से नोटिस आ गई और सरकारी जमीन से ग्रामीणों को बेदखल किया जा रहा है जब ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो ग्रामीणों को एहसास हुआ कि उनके साथ अंकित कुमार आजाद ने ठगी का खेल खेला है मंगलवार को गांव के तमाम महिला पुरुषों ने पुलिस चौकी अझुवा पहुंच करके धरना प्रदर्शन करते हुए चौकी इंचार्ज अझुवा को शिकायती पत्र देकर के ठगी करने वाले अंकित कुमार आजाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराए जाने और पट्टा के नाम पर लिए गए रुपए को वापस कराए जाने की मांग की भीड़ के बीच मौजूद लोगों ने बताया कि किसी से 10 हजार रुपए की ठगी हुई है तो किसी से 20 हजार रुपए अंकित कुमार आजाद द्वारा ठग लिया गया है धरना प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में विक्रम बबलू राम आसरे अशोक कुमार गोवर्धन ननकी देवी कुसमा देवी और सुरसतिया देवी अमृत लाल चंदा देवी धनराज गुलाब देवी जगपाल दुर्गा प्रसाद संतोष कुमार आदि तमाम लोग अंकित कुमार आजाद के ठगी का शिकार हुए हैं और पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!