स्वैच्छिक शिविर में एसडीएम के साथ कई अधिकारियों कर्मचारियों ने किया रक्तदान।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
जिले के मझौली उपखंड अंतर्गत आईटीआई कॉलेज मझौली में पूर्व में निर्धारित दिनांक अनुसार 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को नगर परिषद मझौली के आयोजकत्व में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान चलित वाहन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित की गई जहां पर नवागत एसडीम मझौली आकाश अग्रवाल ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया जिनके साथ ब्लॉक स्तर के कई अधिकारी -कर्मचारी व प्राइवेट संस्थाओं के
अधिकारी कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा खुशी- खुशी रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आकाश अग्रवाल अनुविभागीय अधिकारी मझौली, के साथ प्रमुख रूप से चंद्रकांत सिंह विकासखंड प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन मझौली, अरविंद तिवारी जनपद पंचायत मझौली, कुंवर बहादुर आजाद सिंह बीसी आवास, निरंजन पासवान शाखा प्रबंधक मध्यांचल ग्रामीण बैंक मझौली , काजल सिंह बीमा सलाहकार आदि शामिल रहे।