Breaking News in Primes

विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा का होंगा बोध

0 11

*धुलकोट। बुरहानपुर*

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

*विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा का होंगा बोध*

धुलकोट में शासकीय महाविद्यालय गुरुवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन संस्था के प्रभारी प्राचार्य राहुल पवार के मार्गदर्शन में किया गया।


भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमुख डॉ कृष्णा मोरे द्वारा बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा आयोजित की गई जिसमें शासकीय महाविद्यालय धुलकोट के 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया ऐसी परीक्षाओं का आयोजन होना चाहिए जिससे कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा का होंगा बोध होता है।


भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा होने से विद्यार्थियों में उत्साह की लहर है। इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर संयोजक प्रेम बालकर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

*धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!