Breaking News in Primes

सरदार पटेल भारत की अद्भुत विरासत हैं,जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया – दिनेश प्रताप सिंह

0 28

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर मंझनपुर में विधानसभा मंझनपुर की आयोजित पदयात्रा में बतौर मुख्यातिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सहभागिता कर संबोधित किया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर मंझनपुर में पदयात्रा उपरांत आयोजित जनसभा को राज्य मंत्री (प्रभारी मंत्री) दिनेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे। 1947 में जब भारत आजाद हुआ,सरदार पटेल उप प्रधानमंत्री बने। वे गृह मंत्रालय,सूचना व प्रसारण मंत्रालय और राज्य मंत्रालय के प्रभारी थे। उस समय भारत एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा था,क्योंकि देश का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा 565 रियासतों के अधीन था। उन्हें रियासतों को संघ में एकीकृत करने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने कुशलतापूर्वक इसे पूरा किया। जूनागढ़ और हैदराबाद में सेना भेजकर उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल होने के लिए मजबूर करने जैसे कड़े कदम उठाए। इन्हीं कड़े कदमों के कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन के बारे में तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सरदार पटेल को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचार हमें दिशा देते हैं कि एकता,सत्यनिष्ठा और सेवा भावना ही सच्चे भारत की पहचान है। उनके संदेश आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा हैं कि हम भारत को मजबूत,आत्मनिर्भर और एकजुट बनाए रखें। राष्ट्र की अखंडता और एकता के प्रति सरदार पटेल जी की अटूट निष्ठा हम सभी को एक सशक्त,संगठित,आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत के निर्माण की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

 

ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर जिला यात्रा संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,विधानसभा यात्रा संयोजक व जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,एससी एसटी अयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर,लवकुश मौर्य,चेयरमैन भोला यादव,ओम प्रकाश कुशवाहा,संजय जायसवाल,कमल कुशवाहा,भोलेशंकर कुशवाहा सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!