Breaking News in Primes

सोरांव तहसील में 14 से 16 नवम्बर, 2025 तक ‘‘सोरांव महोत्सव’’ में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन का किया जायेगा आयोजन

0 15

News By-नितिन केसरवानी

मा0 विधान परिषद सदस्य ने ‘‘सोरांव महोत्सव’’ के सफल आयोजन के सम्बंध में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आयोजन एवं कार्ययोजना के सम्बंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया

प्रयागराज: मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में सोरांव तहसील में दिनांक 14 से 16 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले ‘‘सोरांव महोत्सव’’ के सफल आयोजन के सम्बंध में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी एवं आयोजन के सम्बंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मा0 विधान परिषद सदस्य ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज के सोरांव में होने वाले इस महोत्सव में कई गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ महानुभाव कार्यक्रम में शिरकत कर सकते है। यह महोत्सव अपने आप में एक अलग प्रकार का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रयागराज से सम्बंधित नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। सोरांव महोत्सव के आयोजन के माध्यम से लोगो को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र के द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के आयोजन हेतु उप जिलाधिकारी सोरांव को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सम्बंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।

मा0 विधान परिषद सदस्य ने बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के सम्बंध में सभी सम्बंधित अधिकारियों से सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने एवं सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी से विभागीय प्रदर्शनी हेतु पण्डाल लगाये जाने एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाये जाने एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए कहा है। उन्होंने क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में उपस्थित उप मुख्य चिकित्साधिकारी से कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा फर्स्ट एड एवं प्राइमरी ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी से सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुसार पर्याप्त व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट एवं पेयजल की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने उप जिला विद्यालय निरीक्षक से कार्यक्रम स्थल पर स्कूलों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम में आत्मनिर्भर ग्राम, सतत् कृषि एवं शिक्षा में सुधार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्टेज, साउंड सेटप, ब्रांडिंग आदि के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एवं संस्कृति विभाग को आवश्यक व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है।

इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी श्री सुनील कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, उप मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ0 वी0के पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!