Breaking News in Primes

दो बाइक सवार आमने सामने से तीसरी बाइक को बचाने में टकराए, एक की मौत, दो मामूली घायल

0 75

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी: कोखराज थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर दो बाइक सवार आमने सामने से तीसरी बाइक को बचाने में टकरा गए,जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरे बाइक में सवार एक महिला, पुरूष व छ: माह का बच्चा मामूली घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को ईलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर जांच में जुटी।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी से दो सौ मीटर आगे वॉर्ड नंबर 15 देहदानी रमाशंकर नगर के सिंघिया निवासी बालकृष्ण साहू उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र हीरालाल साहू बुधवार की सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे बाइक से काज, बटन का समान देने दुकान मूरतगंज जा रहा था,तभी सामने से मुरादपुर अमहा निवासी मानसिंह पुत्र पंचू अपनी पत्नी सुनती देवी व छह माह के बच्चे को बाइक से लेकर मंझनपुर दवा लेने जा रहा था। जैसे ही दोनों की बाइक भरवारी पुलिस चौकी के पास पहुंची तभी वहीं लगी मछली बाजार से एक तीसरी बाइक सड़क पर आ गई जिससे बचने में आमने सामने से आ रही दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमें बाइक सवार बालकृष्ण साहू की मौके पर मौत हो गयी और दुर्घटना में मानसिंह व उसकी पत्नी सुनती व छह माह के बच्चें को चोटें आई, जिसको पुलिस ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया व मृतक के शव पोस्टमार्टम को भेज कर दुर्घटना की सूचना से मृतक के परिजनों को दिया l

इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गई है, व घायल को इलाज के लिए भेज दिया गया है, अन्य कार्यवाही की जा रही है l

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!