Breaking News in Primes

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वर्तमान राजनीति पर प्रेस वार्ता कर कहां की आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी

0 14

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वर्तमान राजनीति पर प्रेस वार्ता कर कहां की आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी, पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सिर्फ नेतृत्व बैठकर चर्चा करेगी इसके बाद जो भी निर्णय होगा उसे पर पार्टी आगे काम करेगी आम आदमी पार्टी अपनी प्रचार-प्रसार के लिए गांव-गांव तक जा रही है कोल और मुसहर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया गया है उसको लेकर आवाज उठाया जाएगा सरकार पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि छात्रों का आंदोलन जायज है पिछले 7 सालों में कोई भी शिक्षक भर्ती नहीं हुआ है लेकिन लाठी के दम पर आंदोलन को कुचला जा रहा है बस अड्डे इत्यादि के नाम बदले जाने को लेकर संजय सिंह ने कहा कि इस नौटंकीबाज़ ड्रामा से किसी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है नाम बदलने का इतना शौक है तो बीजेपी वाले अपना और अपने बच्चों सहित परिवार का नाम बदले इतना जरूर है कि भाजपा वालों को जिस खुशी मिलती है वह करें लेकिन लोगों को रोजगार दे शिक्षा के प्रति संवेदनशील बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रख दिया गया है लेकिन मंदिर में कोई व्यवस्था नहीं है कूड़े का अड्डा बन गया है नाम बदलने से ना तो फसल का दाम मिल रहा है और ना ही रोजगार मिल रहा है नाम बदलने वाले नौटंकी का हम पूरा विरोध करते हैं।

महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के आंकड़े पर संजय सिंह ने कहा कि महाकुंभ भगदड़ में करने वाले 37 लोगों को सरकार ने स्वीकार किया है और इन्हें मुआवजा दिया है लेकिन 82 लोगों की मौत को सरकार ने स्वीकार नहीं किया है और ना ही मुआवजा दिया है जबकि सरकार के ही कमरे में यह तस्वीर कैद हुई है बहुत से लोगों के पास पुलिस पहुंचती है 5000 देती है और कहती है कि आपका परिजन भगदड़ में मारे गए हैं ऐसा मत बोलिए उत्तर प्रदेश पुलिस भगदड़ में हुई मौत मामले पर लीपापोती करती है इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के ही एक समय में चाणक्य कहे जाने वाले केएन गोविंदाचार्य के भाई भगदड़ में मारे जाते हैं और उन्हें लावारिस की सूची में शामिल कर दिया जाता है यह बताता है कि जो भारतीय जनता पार्टी अपने नेता की नहीं हुई वह जनता की क्या होगी संजय सिंह ने कहा कि मैं मांग करता हूं महाकुंभ की जांच करा कर जो भी दोषी हैं जो लोग मौत के आंकड़े को छुपा रहे हैं उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाय ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!