Breaking News in Primes

अव्यवस्थित अपूर्ण विद्यालय भवन का जिले के जिम्मेदारों ने कराया लोकार्पण।

0 266

अव्यवस्थित अपूर्ण विद्यालय भवन का जिले के जिम्मेदारों ने कराया लोकार्पण।

 

विधायक के फटकार के बाद नाम चार कर रफू चक्कर हुआ संविदाकार।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मामला जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल नेबूहा का लोकार्पण विगत 2 जनवरी को बिना कार्य पूर्ण के ही वरिष्ठ कार्यालयों के जिम्मेदारों द्वारा स्थानी जिम्मेदारों पर दवाव व धौंस दिखाकर विद्यालय भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह के हाथों कराया गया लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक द्वारा जब विद्यालय भवन का अवलोकन किया गया उसे समय बहुत सारा काम नहीं कराया गया था जिससे विधायक नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य पूर्ण कराए जाने का जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया लेकिन फिर भी विधायक के निर्देशों को दरकिनार करते हुए हल्का-फुल्का इधर-उधर थोड़ा बहुत कार्य जाकर संविदाकार रफू चक्कर हो गए हैं। मीडिया के ज्यादा लेने पर देखा गया कि विद्यालय भवन में कई जगह दरारें भी हैं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय भवन की सही ढंग से पुताई नहीं कराई गई विद्यालय भवन के छत के अधिकांश भाग की छपाई नहीं कराई गई है जहां छत घुन लगे होने के समान दिखाई दे रहा है। यदि विद्यालय भवन की गुणवत्ता की बात की जाए तो भले ही चाहे जैसे खबर है कि चार संविदाकर्मियों के शिरकत के बाद यह भवन निर्मित हो पाया है फिर भी सही ढंग से काम न हुए भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। यहां तक की न तो विद्यालय भवन का सही ढंग से सरफेस दिया गया है ना ही अगल-बगल एवं विद्यालय प्रांगण में सही ढंग से मिट्टी फीलिंग की गई है।

 

*मजदूरी दिलाने मजदूरों ने विधायक से लगाए गुहार*

विद्यालय भवन का लोकार्पण करने कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारी के साथ पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम से विद्यालय भवन में काम करने वाले लगभग आधा सैकड़ा लोग पहुंच बताया कि हम लोग विद्यालय भवन में काम किए हैं वर्षों बाद भी अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है इस संबंध में जब संविदा कार एवं अधिकारियों से विधायक द्वारा पूछा जाने लगा तो अक्सर की तरह पाठ पढ़ाते हुए बोला गया कि 40 हजार रुपए विभाग द्वारा संविदाकार को अभी भुगतान नहीं किया गया है इसलिए मजदूरी पेंडिंग है । लगभग एक करोड़ की राशि में 40 हजार रुके होने के कारण वर्षों से रोकी गई मजदूरों की मजदूरी भुगतान रोकना संविदाकार की भावनाओं को शायद ना आप पाते हुए विधायक द्वारा मकर संक्रांति के पूर्व मजदूरी भुगतान करने की सरलता से हिदायत दे दी गई है अब देखना होगा कि विधायक के हिदायत पर कितना अमल होता है।

 

*विधायक के सामने मीडिया पर बिफरे एसडीओ*

 

क्षेत्र में स्थित अन्य विद्यालयों भवन की स्थित एवं संबंधित विद्यालय भवन की स्थित में भिन्नता , कार्य पूर्ण होने से पहले लोकार्पण, तथा मजदूरों की पेंडिंग मजदूरी के संबंध में जब पी आई यू एसडीओ से मीडिया विद्यालय के एस्टीमेट एवं संविदा कारों के संबंध में जानकारी लेनी चाहिए तो विधायक के सामने ही एसडीओ मीडिया पर आग बबूला होते हुए बफर पड़े फिर भी उसे समय तो वहां पर ऐसे अधिकारी को विधायक द्वारा कोई रोक-टोक नहीं किया गया मीडिया के बयान के समय बस यह बोल दिया गया कि उन्हें शालीनता से बात करनी चाहिए लेकिन संबंधित एसडीओ एवं अधिकारियों को ना तो हिदायत दी गई ना तो कोई कार्यवाही किए जाने की बात की गई जो कार्यक्रम स्थल के साथ अब क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है की जब जनप्रतिनिधियों के सामने ही देश के चौथे स्तंभ को कमीशन एवं घूसखोरी के दबंग अधिकारियों द्वारा इस तरह डांट फटकार लगाई जाती है तो एक आम नागरिक के साथ कैसा बर्ताव किया जाता होगा इसका आकलन इसी से लगाया जा सकता है।

 

*प्राचार्य ने विधायक को सौप माग पत्र*

गांव के बीच में मध्य प्रदेश शासन की भूमि होने के बावजूद विद्यालय भवन का निर्माण बिना किसी सोच विचार के संजय टाइगर रिजर्व बफर जोन क्षेत्र के अति समीप करवा दिया गया। विद्यालय का संचालन होने से एक और जहां स्कूली छात्रों में दहशत है वही विद्यालय के शिक्षक भी घटना घटित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भयभीत है जिसको लेकर विद्यालय भवन के लोकार्पण दिनांक को ही मौखिक रूप से जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य द्वारा बच्चों के सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता के साथ बाउंड्री बाल निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए पत्र में उल्लेखित किया गया है कि विद्यालय अभ्यारण क्षेत्र के काफी समीप निर्मित कराया गया है जहां वन प्राणियों का मूवमेंट हमेशा बना रहता है अभी हाल ही में वन प्राणी बैग द्वारा तीन-चार मवेशियों का शिकार विद्यालय के समीप ही किया गया है इसलिए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टि से बाउंड्री बाल निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है। विद्यालय भवन में विद्युत कनेक्शन, किचन शेड, खेल मैदान समतलीकरण निर्माण कार्य तथा फर्नीचर, प्रयोगिक सामग्री, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। जिसको लेकर विधायक द्वारा जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाने एवं व्यवस्था किए जाने को कहा गया है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!