Breaking News in Primes

डीपीआईएस की दिव्यांशी शर्मा का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन

0 4

लोकेशन धामनोद

 

 

डीपीआईएस की दिव्यांशी शर्मा का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन

 

धामनोद। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (DPIS), धामनोद की प्रतिभावान छात्रा दिव्यांशी शर्मा ने वॉलीबॉल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एसजीएफआई खेलों में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। दिव्यांशी के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

दिव्यांशी ने अपनी मेहनत, अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं DPL (DPIS Premier League) में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

दिव्यांशी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबंधन, प्राचार्य, खेल शिक्षकों एवं अपने प्रशिक्षकों को देते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन अवसर और प्रोत्साहन दिया जाता है।

 

विद्यालय के प्राचार्य ने दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि न केवल दिव्यांशी की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।”

विद्यालय प्रबंधन ने दिव्यांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। डीपीआईएस परिवार को अपने इस युवा खिलाड़ी पर गर्व है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!