मझौली नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में सेवा सेतु अभियान एवं सरकार आप के द्वार के तहत एसडीएम के देख- रेख में शिविर का सफल आयोजन।
मझौली नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में सेवा सेतु अभियान एवं सरकार आप के द्वार के तहत एसडीएम के देख- रेख में शिविर का सफल आयोजन।
लगभग 500 की संख्या में पहुंचे लोग 175 को मिला जांच व स्वास्थ्य लाभ, 53 का बना आयुष्मान,100 से अधिक आवेदन पंजीकृत।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*
जारी सेवा संकल्प अभियान को लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम व शिविरों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के आदेश निर्देश के परिपालन व कार्यालय कलेक्टर सीधी के जारी आदेश तथा कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर परिषद मझौली कार्यालय प्रांगण में सेवा सेतु अभियान एवं सरकार आपके द्वार के तहत नोडल अधिकारी ऊर्जावान एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल के देख-रेख में सुव्यवस्थित सफल व परिणाम मूलक शिविर संपन्न हुई जहां पर 175 लोगों को निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य लाभ की सुविधा मुहैया कराई गई वहीं आधा सैकड़ा से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर मे विभिन्न विभागों के एक सैकड़ा से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें विधिवत रूप से पंजीकृत कराकर निराकरण हेतु संबंधित विभाग को सौपा गया। वहीं लगभग 500 की संख्या में पहुंचे सैकड़ों लोगों की मौखिक शिकायत का त्वरित निराकरण शिविर में ही किया गया। सिविल संचालन के समय एसडीएम स्वयं विभिन्न विभागों के टेबलो में पहुंच सिविल संचालन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सफल संचालन के लिए प्रेरित व निर्देशित करते देखे गए।

शिविर का शुभारंभ निर्धारित समय से नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता एवं एसडीएम द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम दवा व जांच उपकरण के साथ पहुंच लोगों को स्वास्थ्य लाभ एवं निशुल्क जांच की सुविधा मुहैया कराई। वही शिविर में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी – कर्मचारी निर्धारित टेविलो पर बैठ लोगों की समस्या सुने तथा निष्पक्ष रूप से निराकरण करने में लगे देखे गए। इस शिविर में पहुंचे लोग एसडीएम की उपस्थिति व उनके कार्य व्यवहार से काफी प्रभावित रहे जिनमें खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। शिविर में एसडीएम मझौली के साथ कई अधिकारियों एवं पत्रकारों ने भी स्वास्थ्य जांच कराए।
*जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी अनर्गल लोग रहे मन्चाशीन*
आयोजित शिविर से नगर परिषद के उपाध्यक्ष सहित अधिकांश निर्वाचित पार्षद व पार्टी संगठन के लोग दूरी बनाए रखें। जिसका कारण जानने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि क्षेत्र में प्रचार प्रसार का अभाव भी चर्चा में रहा। शुरुआती दौर में एसडीएम मझौली के साथ मात्र नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता मंच पर विराजमान रहे। शिविर समापन के दौरान एसडीएम के अनुपस्थित में
- वाहन व बैठकी बसूली राशि के खयानत के आरोपी पार्षद तथा महिला पार्षदों के पति व अन्य अनर्गल लोग मंचासीन रहे जिससे मंच की गरिमा को लेकर लोगों की बीच चर्चा बनी रही।यह पहली मर्तबा नहीं है कि महिला पार्षदों के पति एवं अनर्गल लोगों के मंच पर विराजमान होने से मंच की गरिमा का हनन हुआ हो।इस पंचवर्षीय योजना के विगत 4 वर्षों में इस तरह के कई मामले मंच एवं कुर्सी की गरिमा का हनन करने वाले प्रकाश में आ चुके हैं। यहां तक की ऐसे मामले में पूर्व में दो तीन महिला पार्षदों को सीएमओ द्वारा नोटिस जारी की गई थी लेकिन इसके अतिरिक्त किसी तरह की कोई कार्यवाही किए जाने की जानकारी प्रकाश में नहीं आई। शायद यही कारण है कि नगर प्रशासन को मंच एवं कुर्सी की गरिमा बचाने में पसीना आ रहा है।