Breaking News in Primes

गुड टच बेड टच , नशामुक्त एवं यातायात नियमो के संबंध में थाने पर बनी वॉल पेंटिंग (चित्रो) के माध्यम से जानकारी दी गई 

0 107

खकनार पुलिस व्दारा ,सामुदायिक सुरक्षा योजना अंतर्गत सृजन कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के बच्चो को सायबर क्राईम/गुड टच बेड टच , नशामुक्त एवं यातायात नियमो के संबंध में थाने पर बनी वॉल पेंटिंग (चित्रो) के माध्यम से जानकारी दी गई

 

प्राईम्स टीवी रिपोर्टर खकनार ब्लॉक – सुजित चौकसे

 

बुरहानपुर / खकनार / ◆ खकनार पुलिस व्दारा ,सामुदायिक सुरक्षा योजना अंतर्गत सृजन कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के बच्चो को सायबर क्राईम/गुड टच बेड टच , नशामुक्त एवं यातायात नियमो के संबंध में थाने पर बनी वॉल पेंटिंग (चित्रो) के माध्यम से जानकारी दी गई । ◆

 बढ़ते सायबर क्राईम को देखते हुये थाना खकनार पुलिस व्दारा बच्चो को सायबर क्राईम के संबंध में जागरूक किया गया ।

 थाना खरकनार पुलिस व्दारा बच्चो को नशे से होने वाले समाजिक, आर्थिक, शारिरीक परिवारिक, नकुसान के संबंध में जानकारी दी गई ।

 स्कूल की बच्चियो को गुड टच बेड टच के संबंध में बताकर अपने शिक्षको एवं परिजनो को बताने हेतु प्रेरित किया गया ।

 स्कूली बच्चो को यातायात के नियमो के संबंध में जानकारी देकर अपने परिचित एवं परिजनो को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।

 स्कूली बालिकाओ को शिक्षा के संबंध में प्रैरित कर जागरूक किया गया ।

–//–

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में सायबर क्राईम, यातायात, नशामुक्त अन्य समाजिक समस्याओ को लेकर आम जनता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण को लेकर थाना खकनार में सृजन कार्यक्रम किया गया ।

दिनांक 07/01/2024 को थाना परिसर खकनार में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार के स्कूली बच्चो एवं शिक्षको को बुलाकर उन्हे सायबर क्राईम, ऑनलाईन फ्रॉड, सोशल मीडिया, ऑनलाईन गिरफ्तारी तथा अन्य सायबर संबंधी अपराधो के संबंध में जागरूक कर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया तथा ऐसे अपराध से बचने एवं अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं सायबर क्राईम पार्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने हेतु समझाया गया। व उन्हे बताया कि सायबर अपराधी हमे लालच मे लेकर व डर दिखाकर अपराध घटित करते है । सायबर अपराधियो को किसी भी प्रकार की निजी जानकारी (OTP पासवर्ड) साझा न करे ।

स्कूली बच्चो एवं शिक्षको को अपने परिवार एवं स्वयं को नशे से दुर रखने के लिये नशामुक्ति के संबंध में जागरूक कर नशे से बचने के लिये प्रेरित किया गया । नशे से होने वाले समाजिक, आर्थिक, शारिरीक परिवारिक, नकुसान के संबंध में जानकारी दी गई ।

स्कूली बच्चियो को गुड टच बेड टच के संबंध में बताकर अपने साथ होने वाले ऐसी घटनाओ के संबंध में परिजनो एवं शिक्षको को बताने के लिये प्रेरित किया गया ।

खकनार पुलिस व्दारा स्कूली बच्चो एवं शिक्षको को यातायात का नियमो को पालन करना तथा दुर्घटनो से बचने के लिये नशा करके वाहन न चलाने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोगक अनिवार्य रूप से करने के लिये अपने परिजनो एवं दोस्तो को प्रेरित करने हेतु समझाया गया ।

स्कूली बच्चो को समाजिक बुराईयो से लडने के एवं उनका सामना करने के लिये प्रेरित किया गया । बालिकाओ को अच्छी शिक्षा गृहण कर समाजिक एवं परिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये जागरूक किया गया ।

स्कूली बच्चो को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा थाने की कार्यप्रणाली हवालात मालखाना के संबंध में बताया जाकर बच्चो को उपहार स्वरुप पेन व चॉक्लेट दिये गये ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!