Breaking News in Primes

मुस्लिम एडवोकेट ने मोक्ष धाम में अंत्येष्टि का मौन धारण करवाया

0 223

मुस्लिम एडवोकेट ने मोक्ष धाम में अंत्येष्टि का मौन धारण करवाया

 

सारणी । सारणी के वरिष्ठ अधिवक्ता अय्यूब मंसूरी ने एक बार फिर गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल कायम क की सारणी के मोक्ष धाम में सैकड़ो लोग उसे वक्त स्तब्ध रह गए जब बृजेश पटेल की पत्नी के मौन धारण के लिए उनके आग्रह पर श्री मंसूरी ने मौन धारण के लिए लोगों को एकत्रित कर 2 मिनट का मौन धारण करवाया उसके बाद दसवां और 13वीं के कार्यक्रम की भी उद्घोषणा की जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है इसके पूर्व भी उन्होंने नीतू चार्ट सेंटर के मालिक स्वयं के दोस्त अमृत लाल रो हटिया और कई अंत्येष्टि का मौन धारण तो करवाया ही है साथ ही साथ रामसत्ता में मंच संचालन करना, गाय का रेस्क्यू करना,कई गरीबों को निशुल्क न्याय दिलाना, राकेश नामदेव की बहन की तुलसी विवाह वाली रात को पंडित के नहीं मिलने पर गायत्री मंत्र से शादी रचाना हो या सभी धर्मस्थल पर जाकर सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना उन्हें अच्छा लगता है। जब श्री मंसूरी से पूछा गया कि यह सब आप कैसे कर लेते हैं तो उनका कहना था कि सबसे पहले मनुष्य है और मैं अपने देश से प्रेम करता हूं तो इस देश के सभी निवासी मेरे भाई बहन है, और उनके हर सुख दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है ।यही वजह है कि दीपावली हो या होली सभी त्यौहार में पूरे मोहल्ले के लोग पहले मंसूरी के आने का इंतजार करते हैं उसके बाद ही होली का दहन और आतिशबाजी शुरू होती है। पूरे नगर में श्री मंसूरी की बुरी बुरी प्रशंसा की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!