Breaking News in Primes

अभा विद्यार्थी परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद में व्यवस्था सुधार को लेकर ज्ञापन दिया गया

0 95

*अभा विद्यार्थी परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद में व्यवस्था सुधार को लेकर ज्ञापन दिया गया*

 

शंकर सिंह सोलंकी

9926828506

 

*किल्लौद* ।ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद के संबंध में मंगलवार जनसुनवाई में तहसीलदार महोदय व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिलाधीश महोदय,जिला पंचायत अध्यक्षा एवं जिला चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्था सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा ज्ञापन इसी दौरान नगर मंत्री सुनील राठौड़ ने ज्ञापन का वाचन किया,ये भी बता दे कि अभा विद्यार्थी परिषद के पत्र क्रमांक KNW/05/2024 के अनुसार दिनांक 23/09/2024 को जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया जी जो कि किल्लौद प्रवास पर आई थी इसी के दौरान विद्यार्थी परिषद के द्वारा उन्हें सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद कि समस्याओ के बारे मे अवगत कराया गया था किन्तु अभी तक उक्त समस्याओ का कोई निराकरण नहीं हो पाया है इसी कारण उक्त ज्ञापन के माध्यम मे पुनः अवगत करवाया गया जिनमें मुख्य रूप से उक्त मांगे रखी गई,पहली सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में शासन द्वारा दो गाड़ियां 108 एवं जननी के रूप में दी हुई हैं जिनका वाहन नंबर CG042026 (108) एवं CG047451 (जननी) निम्न है, किन्तु चालक की मनमानी के कारण पिछले 2 वर्ष से समय पर उपलब्ध नही हो पाती, दूसरी स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार हेतु 6 डॉक्टरों की नियुक्ति है पर 1 ही उपलब्ध है,जबकि दूसरे डॉक्टर को BMO का प्रभार दिया गया है जिसके चलते वे उपचार हेतु समय नहीं दे पाते,साथ ही स्वास्थ्य केंद्र मे कोई भी महिला डॉक्टर नहीं है जिसके चलते अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है, तीसरी स्वास्थ्य केंद्र में रात्री के समय कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं रहते ऐसे मे यदि कोई घटना होती है तो उसका जीमेदार हम किसे ठेराएंगे, चौथी नर्स के रूप में 8 की नियुक्ति है जिसमे 4 ही उपलब्ध है,किन्तु उन्हे भी उनकी व्यक्तिगत समस्याओ के चलते छुट्टी पर जाना पड़ता है उनमे से 1 नर्स को लकवा(पेरालाइज) है, पांचवीं प्रयोगशाला में 2 नियुक्ति है किंतु वर्तमान में 1 ही उपलब्ध है, छठवीं साथ ही NVSU (बच्चो के देख रेख हेतु केंद्र) में डॉक्टर और नर्से उपलब्ध नही है,जिसके कारण उचित उपचार नहीं हो पाता सातवीं चोट लगने पर पट्टी करने वाले भी नहीं है, जिसके कारण वह कार्य भी नर्स एवं सफाई कर्मचारीयो के द्वारा किया जाता है, साथ ही दवाई वितरण के लिए कोई भी नियुक्ति नहीं है आठवीं सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में सुरक्षा कर्मी (चोंकीदार) भी नहीं है ऐसे मे रात्री के समय सेवा दे रही नर्सों के लिए भी उचित नहीं है उक्त 8 मांगो को लेकर विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा,इस दौरान नगर मंत्री सुनील राठौड़, सह मंत्री शैलेन्द्र चौहान बंजारा,महेश राठौड़,मिथुन पंवार,बबलू जाधव,महेंद्र मालवीय,रामकिशन राठौड़,राजा जाधव आदि मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!