Breaking News in Primes

दो बदमाशों ने जेवर साफ करने के बहाने उड़ाई सोने की चेन पीड़ित ने थाने में की शिकायत 

0 46

दैनिक प्राइम संदेश के आर कौशिक जिला सरगुजा अंबिकापुर ब्यूरो लखनपुर

दो बदमाशों ने जेवर साफ करने के बहाने उड़ाई सोने की चेन पीड़ित ने थाने में की शिकायत

लखनपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने जेवर साफ करने के बहाने सोने की चेन ले उड़े। पीड़ित ने लखनपुर पहुंच घटना की शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो युवक 10 दिसंबर दिन मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 04अनिल गुप्ता के घर पहुंचे। पीड़ित अनिल गुप्ता अपने भाई उमेश गुप्ता के साथ मजदूरों से धान भराई का काम करा रहे थे। अचानक उनके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे जहां बर्तन और जेवर साफ करने की बात कहने लगे। पीड़ित अनिल गुप्ता बाइक सवार दो युवकों के झांसे में आ गए। पीड़ित ने पहले चांदी की पायल साफ कराया और फिर सोने की चेन साफ करने के लिए उन्हें दे दी। सोने के चैन साफ करने के बहाने दोनों बदमाश 12 ग्राम सोने का चैन लेकर बाइक समेत फरार हो गए। पीड़िता और उनके भाई के द्वारा बाइक सवार बदमाशों का कुछ दूर तक उनके द्वारा पीछा भी किया गया।परंतु उनका कुछ पता नहीं चला पीड़ित ने लखनपुर थाने पहुंच घटना की शिकायत की है।लखनपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!