Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

0 308

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

 

राज्य सरकार का एक वर्ष – “जनकल्याण पर्व” के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

11 से 26 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

 

महिला, किसान, युवाओं और गरीब कल्याण से जुड़े होंगे कार्यक्रम

 

Betul : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 11 से 26 दिसंबर तक “जनकल्याण पर्व” मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी जिलों में महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण सहित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 04 महा आधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसान तथा गरीब के कल्याण एवं विकास के लिए दृढसंकल्पित होकर प्रयास किया जाना मुख्य उद्देश्य है। भारत सरकार और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सेचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में तथा लक्ष्य प्रदान की गई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करना उक्त योजनाओं में वंचित पात्र हितग्राहियों का घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन करें।

 

मध्य प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के समस्त वार्ड में शिविरों का आयोजन शिविर का स्थान, तिथि एवं समय के पूर्व से रोस्टर तैयार कर प्रचारित किया जाए। प्रत्येक शिविर के लिए कलेक्टर द्वारा एक शिविर प्रभारी तथा सहयोगी दल का गठन किया जाएगा। शिविर के बाद लंबित प्रकरणों का 26 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से अंतिम निराकरण सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत हितग्राहियों के हितलाभ का वितरण शिविर के दौरान किया जाए। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025) पर आयोजित ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण अभियान से संबंधित संपूर्ण कार्यवाही सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर सतत रूप से किया जाएगा। राजस्व महाभियान 3.0 जिसकी समयावधि 15 दिसंबर को समाप्त हो रही है, को भी इस अभियान के साथ साथ 26 जनवरी 2025 तक क्रियान्वयन किया जाएगा। संपर्क दल द्वारा ही धरती आवा योजना अंतर्गत चयनित 16 जिलों में लक्षित हितग्राहियों/परिवारों का Gop Identification का कार्य किया जाकर नोडल अधिकारी को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर जिले की कार्य योजना तैयार की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

 

11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक सेक्टर अधिकारी शिविरों की मॉनिटरिंग के लिए जिला कलेक्टर द्वारा नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक जोन पर एक सेक्टर अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत क्लस्टर पर एक सेक्टर अधिकारी प्रचार-प्रसार, निराकरण, हितलाभ, ऑनलाइन पोर्टल, स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से जानकारी देने एवं प्रचार प्रसार का कार्य किया जाएगा। बैतूल के एनआईसी कक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन झारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!