Breaking News in Primes

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया ई सेवा केंद्र का लोकार्पण।

0 1,040

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया ई सेवा केंद्र का लोकार्पण।

 

अधिवक्ता संघ ने अतिथि रूप में पधारे न्यायाधीशों का किया भव्य स्वागत।

 

सीधी/मझौली

 

सिविल न्यायालय मझौली कैंपस में नवनिर्मित ई सेवा केंद्र का लोकार्पण विगत 28 नवंबर दिन गुरुवार त्रयोदशी अगहन मास कृष्ण पक्ष शक संवत 1946 विक्रम संवत 2081 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला सीधी श्री संजीव कुमार पांडे के कर कमल द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला रजिस्ट्रार श्री सोनू जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायाधीश सीधी श्री लक्ष्मण डोडवे ,न्यायाधीश सीधी श्री मती राम जयंत मित्तल, व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी सिविल न्यायालय मझौली श्री दीपक कुमार अग्रवाल, सुश्री रुचि परते के साथ अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र शुक्ला एवं सिविल न्यायालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता भारी संख्या में शामिल रहे। इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा अतिथि न्यायाधीशों का माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समक्ष मांगे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली सुधींद्र शुक्ला के द्वारा रखी गई जिसमें प्रमुख रूप एडीजे कोर्ट 2016 से स्वीकृत है लेकिन एडीजे की पद स्थापना नहीं हो सकी है जिसकी पद स्थापना कराए जाने, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड का एक पद कई वर्षों से रिक्त है जिसकी पूर्ति किए जाने, कोर्ट समय में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने, तथा सिविल न्यायालय में लगा जनरेटर जो 3 वर्ष से बंद पड़ा हुआ है पूरी तरह कंडम हो चुका है नया जनरेटर उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। रखी गई मांगों को लेकर एडीजे कोर्ट के भवन के संबंध में चर्चा करते हुए प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा कहा गया है कि इस समस्या का समाधान के लिए अति शीघ्र विचार विमर्श किया जाकर समस्या समाधान की जाएगी।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं में महेंद्र सिंह, लक्ष्मी भूषण तिवारी, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, शंकरधर द्विवेदी, राजमणि सिंह,पवन तिवारी, कमलेश रजक, संजय सिंह,अशोक सिंह, रमेश शर्मा,कन्हैया द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अनिल द्विवेदी,अमरनाथ तिवारी, मुकेश शुक्ला, कृष्ण पाल सिंह, रामसखा शुक्ला, कनक सिंह आदि आधा सैकड़ा से अधिक तथा सिविल न्यायालय के अधिकारी –कर्मचारी वरिष्ठ खंड अमित गोस्वामी, राजेश बंसल, बालेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ क खंड राजेंद्र बंसल, शेषमणि , गजेंद्र शर्मा, राजेश कुशवाहा, श्लेष मिश्रा, राघव रावत आदि शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!