Breaking News in Primes

कानून व्यवस्था को लेकर देर रात पुलिस कप्तान ने किया थानों का औचक निरीक्षण।

0 344

कानून व्यवस्था को लेकर देर रात पुलिस कप्तान ने किया थानों का औचक निरीक्षण।

 

थाना जमोड़ी एवं कोतवाली का किये औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, थानों की व्यवस्था की सही जानकारी लेने, एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा आज 24 नवंबर की रात लगभग 2 बजे थाने की नब्ज टटोलने बिना पूर्व सूचना के पुलिस थाना जमोड़ी एवं कोतवाली पहुच कर औचक निरीक्षण किये।

थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक द्वारा विधिवत निरीक्षण किया गया जिसमे थाने की साफ सफाई, पहरा ड्यूटी रात्रि गस्त अधिकारी द्वारा रात्रि में बज रहे डीजे को बंद कराये तथा उनके संचालको पर कोलहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये, रात्रि प्रआर कक्ष प्रभारी, थाने के हवालात को चेक किये किसी को अनावश्यक ना बैठाने हेतु निर्देशित किये, अगर रात में किसी कैदी को कैदखाने में रखते है तो वरिष्ठ अधिकारियों की इसकी सूचना दें तथा कैदियों की सुरक्षा मापदंडो के आधार पर समुचित व्यवस्था करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के रिकार्डों का निरीक्षण किया गया जो संतोषजनक पाए गए तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गस्त में लगे कर्मचारियों की जानकारी ली जाकर उन्हें सघन एवं प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!