Breaking News in Primes

लोक गीतों के साथ हुआ राष्ट्रीय बाणभट्ट महोत्सव का समापन

0 1,000

*लोक गीतों के साथ हुआ राष्ट्रीय बाणभट्ट महोत्सव का समापन*

 

*धन्य धन्य आपन बघेली ता धन्य आपने बोलिय बुंदेली लोकगीत में जमकर बरसीं तालियां*

 

*पुलिस अधीक्षक सीधी एवं ब्यौहारी विधायक ने किया लोक कलाकारों का सम्मान*

 

सीधी/ मझौली

 

राष्ट्रीय बाणभट्ट महोत्सव परसिली का समापन बघेली और बुंदेली लोक गीतों के साथ किया गया। महोत्सव में देश के अलग-अलग प्रदेशों से आये लोक कलाकारों ने राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय के साथ बघेली लोकगीत धन्य धन्य आपन बघेली ता धन्य है आपन बोलिय हो,रामा धन्य है आपन सीधी जहां आज हम सब गीत की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिये। राष्ट्रीय बाणभट्ट महोत्सव परसिली का भव्य समापन शरद कोल विधायक व्यौहारी, पुलिस अधीक्षक सीधी डां. रविन्द्र वर्मा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान दोनों मुख्य अतिथियों के व्दारा देश भर से आये कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

सीधी पुलिस की ब्रांड एम्बेसडर मान्या पाण्डेय के व्दारा नशामुक्ति पर दादू पिआय गांजा तो बड़का पिआय दारु,कपारे मा हाथ धरे रोबय मेहरारू को सुनकर पुलिस अधीक्षक भाव विभोर हो गये। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सहयोग से उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के व्दारा आयोजित राष्ट्रीय बाणभट्ट महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत बालकलाकार प्रत्यूष व्दिवेदी सतना के भजन से किया गया। उसके बाद शिवांजन भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के व्दारा बाउल लोक गीत,मानसी तिवारी ने बघेली संस्कार गीत, बलिया उत्तरप्रदेश की लोक गायिका वैष्णवी राय ने भोजपुरी गीत, अर्पणा मिश्रा ने विवाह गीत अंजुरी,कंकण भट्टाचार्य असम ने असामियां, राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने आदिवासी लोकगीत टप्पा, कोल दादरा, संजना राज बिहार ने मैथिली लोकगीत, दिव्या व्दिवेदी बघेली लोकगीत दादरा, झारखंड बिहार के सुभाष राय ने देवी गीत, कपिल तिवारी ने विवाह गीत सोहाग, नरेंद्र बहादुर सिंह ने आदिवासी लोकगीत चना के दार की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। देश भर से आये लोक कलाकारों के व्दारा सामुहिक रूप से बघेली लोकगीत बिरहा की शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर व्यौहारी विधायक शरद कोल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय के कारण इस जंगल में मंगल हो रहा है और देश भर के कलाकार यहां आ कर अपने अपने प्रदेश के लोकगीत सुना रहे हैं। इस तरह का आयोजन सिर्फ हमारी बिटिया मान्या पाण्डेय के व्दारा ही किया जा सकता है। मैं जल्द ही मान्या का कार्यक्रम व्यौहारी में कराउंगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य व सभापति वन समिति कृष्णलाल पयासी, सुमन डॉ मनोज कोल सभापति गौ संरक्षण समिति जिला पंचायत सीधी,भूपाल सिंह उपाध्याय जनपद पंचायत कुसमी, ऋषिराज मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, शंकर लाल गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद मझौली, प्रदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मझौली, बृजेंद्र सिंह अध्यक्ष जल उपभोक्ता करमाई ,श्रीमती ममता संतोष शुक्ला सरपंच नौढ़िया, रामकली कोल सरपंच कपुरी कोठार, अरविंद सिंह जनपद सदस्य अरूण शेखर त्रिपाठी, अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम, ललित श्रीवास्तव, पूजेरीलाल विश्वकर्मा, सुनील सिंह सीएस,धन्जाय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, बजरंगी गुप्ता सरपंच करमाई, मार्तंड चतुर्वेदी, बीरन बैगा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मझौली,चन्दकांत सिंह, आदित्य सिंह, अमित सिंह, प्रशांत पाण्डेय, बीरेंद्र व्दिवेदी, बलराम पाण्डेय, आदि हजारों की संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे।

*बुंदेली लोक गायिका का हुआ भव्य स्वागत*

बुंदेलखंड की राष्ट्रीय एवं राष्ट्र पति से सम्मानित लोक गायिका श्रीमती उर्मिला पाण्डेय का परसिली महोत्सव में पहुंचने पर देश भर के कलाकारों ने मान्या पाण्डेय एवं परसिली रिसोर्ट के अधिकारी कर्मचारियों ने गुदूम बाजा के साथ भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक गायिका उर्मिला पाण्डेय ने बुंदेली देवी गीत, विवाह गीत, जेवनार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके साथ कोरस में अनामिका पाण्डेय, सौम्या तिवारी, संगीत में राजेश तिवारी, जीतेन्द्र नागर, घनश्याम वंशकार, भास्कर यादव, आदि ने संगत दी। इस अवसर पर परसिली रिसोर्ट के प्रबंधक राजेन्द्र व्दिवेदी, ग्राम पंचायत नौढ़िया की सरपंच श्रीमती मामता संतोष शुक्ला, समाजसेवी संस्था सत्य सरोबर साईं स्थान से सचिव कृष्णलाल पयासी सभापति वन समिति जिला पंचायत सीधी,सुमन कोल, डां. मनोज कोल सभापति गौ सरक्षण समिति जिला पंचायत सीधी , अखिलेश जायसवाल सरपंच डांगा, श्रीमती सुशीला सिंह, चंद्रकांत सिंह, वीरेन्द्र सिंह, डा. प्रवेश गुप्ता व मित्र मंडली सौम्या मेडिकल स्टोर खडौरा, श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली द्वारा देश भर से आये कलाकारों को सम्मानित किये।

*जिले में होने चाहिए ऐसे आयोजन – एसपी*

राष्ट्रीय बाणभट्ट महोत्सव परसिली के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवीद्र वर्मा ने कहा कि मैने इस महोत्सव के बारे में बहुत सुना था। आपने मान्या के बघेली लोकगीतों की सराहना करते हुए कहा कि मान्या को सोशल साइट्स के अन्य विविध माध्यमों से भी मैने मान्या के लोकगीतों और उनके बघेली लोक संस्कृति के प्रति समर्पण को देखा सुना है। यह किसी भी क्षेत्रीय संस्कृति के लिए शुभ संकेत है। मैं पिछले 2 वर्ष से बतौर पुलिस अधीक्षक सीधी में हूं और यह पहली दफा है कि मैने इतना बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव देखा है। आज इस महोत्सव में शामिल होकर यह एहसास हुआ कि जिले में विविध क्षेत्रों में प्रतिभाएं हैं उन्हें यदि इसी तरह सही मंच मिलता रहे तो निश्चित ही वह देश भर में अपनी क्षमता की प्रतिष्ठापना कर पाएंगी।

आज मान्या ने बघेली बोली में नशा मुक्ति पर गीत गाया यह गीत विचार के रूप में जन जन तक पहुंचना चाहिए और हमारे युवा जो नशे के भंवर जाल में फंसते चले जा रहे हैं उससे उन्हें दूर रखा जा सकता है। मान्या के गीत के मार्फत मैं भी यहां उपस्थित जन समुदाय से आग्रह करूंगा की आप सब नशे से दूर रहें ताकि आप का समाज, परिवार स्वस्थ रह सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!