Breaking News in Primes

जनप्रतिनिधियों ने गो माता का पूजन कर मनाया गोवर्धन पर्व

0 436

जनप्रतिनिधियों ने गो माता का पूजन कर मनाया गोवर्धन पर्व

बैतूल 02 नवम्बर, 2024 गोवर्धन पूजा के अवसर पर शनिवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गोवर्धन पूजा एवं गौशालाओं में गोवंश की पूजा कर उनकी सेवा की। इस अवसर पर भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने श्री गुरुदेव तपश्री गौशाला सिपलाइ में गोवर्धन पूजा अर्चना की। विधायक श्री चौहान ने कहा कि हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। गौ माता संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। आज ही के दिन गौ सेवा नहीं बल्कि समय-समय पर गो सेवा करते रहना चाहिए, ताकि पुण्य लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चौहान ने पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा ताप्ती गौशाला पारसडोह धनोरा एवं मां पार्वती धाम गौशाला वडाली में गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष श्रीमती बाली मालेवार, सरपंच श्री मुन्नीलाल मर्सकोले, धर्मेन्द्र साहू, मामराज धुर्वे, बलदेव कुमरे, जयवन्ति कुमरे, संजय अहाके, पंच गण, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!