Breaking News in Primes

जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 26 करोड़ 24 लाख राशि हुई अंतरित।

0 126

जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 26 करोड़ 24 लाख राशि हुई अंतरित।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रूपये 1574 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332.71 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 13 हजार 974 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार 250 रूपये के मान से 26 करोड़ 24 लाख 38 हजार 900 रूपये की राशि अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज, महिला बाल विकास अधिकारी आर.सी. त्रिपाठी तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई।

 

*किस ब्लॉक में कितनी महिलाएं हुई लाभांवित*

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 13 हजार 974 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत कुसमी में 17 हजार 811 महिलाओं, जनपद पंचायत मझौली में 29 हजार 893, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 45 हजार 35, जनपद पंचायत सीधी में 55 हजार 613 तथा जनपद पंचायत सिहावल में 52 हजार 558 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को भी लाभांवित किया गया। इसमें नगर पालिक सीधी में 6 हजार 269, नगर परिषद चुरहट में 2 हजार 480, नगर परिषद मझौली में 2 हजार 127 तथा नगर परिषद रामपुर नैकिन में 2 हजार 188 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये प्रत्येक महिला के मान से राशि अंतरित की गई।

 

*सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित*

 

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीधी जिले के 1 लाख 4 हजार 666 पात्र हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 27 लाख 99 हजार 600 रूपये की राशि अंतरित की गई। जनपद पंचायत कुसमी के 7124, मझौली के 13097, रामपुर नैकिन के 21964, सीधी के 27984 एवं सिहावल के 27984 पात्र हितग्राहियों को 600 प्रति हितग्राही के मान से राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत सीधी के 2459, मझौली के 1145, चुरहट के 1248 एवं रामपुर नैकिन के 1072 पात्र हितग्राहियों के खाते मे राशि अंतरित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के 54217, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12159, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन योजना के 2294, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 724, मंदबुद्धि/वहुविकलांग को आर्थिक सहायता योजना के 1666, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धा योजना के 9194, सामाजिक सुरक्षा पेंशन परित्यक्ता पेंशन योजना के 282, सामाजिक सुरक्षा पेंशन निःशक्त पेंशन योजना के 7247, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि के 2272, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कल्याणी पेंशन योजना के 14603 एवं मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के 8 हितग्राहियों के खाते में 600 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!