Breaking News in Primes

उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा सम्पन्न

0 409

उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा सम्पन्न

बैतूल, 22 सितंबर 2024 कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर उल्लास नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा रविवार को जिले के समस्त सामाजिक चेतना केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। जिला परियोजना समन्वयक श्री जितेन्द्र कुमार भनारिया ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा दिये गये लक्ष्य के अनुसार जिले में लगभग 43 हजार 345 नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। महिलाओं, बुजुर्गों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्क, जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की है उनके लिए राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिले के विभागीय कर्मचारियों, अक्षर साथियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा असाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराने हेतु प्रयास किये गये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!