Breaking News in Primes

कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारियों की ली बैठक

0 252

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारियों की ली बैठक

 

शहडोल 6 मई 2024- कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की नगरों में कायाकल्प के अंतर्गत हो रहे कार्य उच्च गुणवत्ता के हो यह सुनिश्चित करें, कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत न आए।उन्होंने कहा कि अधिकारी नगर को बेहतर लुक प्रदान करने, लाइटिंग, रोड, डिवाइडर आदि के कार्यों को अच्छे तरीके से कराए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सफाईकर्मियों को सम्मान करें, उनका हौसला अफजाई करे क्युकी सफाईकर्मी ही नगर को स्वच्छ रखता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जल कर, संपत्ति कर आदि करो की वसूली करें तथा लोगो से संवाद करे और उनकी समस्या का निराकरण करें।

 

कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण, शहरी अधोसंरचना, अनाधिकृत कॉलोनियों, अमृत 2.0,आदि के कार्यों की समीक्षा की तथा समय सीमा में पूर्ण कर प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला, श्री प्रभात पट्टा सहित समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!