Breaking News in Primes

गल्ला मंडी में उपज के दाम से संतुष्ट न होने के कारण बन रही नौबत

0 218

गल्ला मंडी में उपज के दाम से संतुष्ट न होने के कारण बन रही नौबत

हर दिन 150 से 200 अधिक किसान निरस्त करा रहे नीलाम पर्ची

रायसेन कृषि उपज मंडी भाव…

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

जिन्स न्यनूतम अधिकतम

 

गेहू 2100 3681

 

चना 4400 5200

 

मसूर 4621 5840

 

सोयाबीन 4050 5501

 

तिवड़ा 3000 6470

 

सरसों 4230 5500

 

धान 3400 4760

 

मूंग 7100 7100

 

कुल आवक- 23426 बोरा

रायसेन।कृषि उपज मंडी में हर दिन बड़ी संख्या में किसान अपना अनाज बेचने आ रहे हैं। इससे मंडी में अच्छी आवक है, लेकिन हर दिन करीब 150 से 200 की संख्या में किसान उन्हें मिल रहे उपज के दाम से संतुष्ट न होने पर अपनी नीलाम पर्ची खुद निरस्त करा रहे हैं। अनाज व्यापारी मनोज सोनी अशोक सोनी मनोज राठौर इरफान खान केशराम साहू ने बताया कि मंडी में हर दिन 30 हजार बोरा से अधिक आवक बनी हुई है। इसमें 150 से 200से अधिक किसान हर रोज अपना अनाज नहीं बेचने से रह जाते हैं। दरअसल किसान नीलाम के दौरान उन्हें मिलने वाले दाम से संतुष्ट न होने के कारण नीलाम पर्ची खुद निरस्त करा लेते हैं और दोबारा नीलाम में शामिल होकर दाम बढ़ने का इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि कम दाम की स्थिति उपज में अधिक नमी व गुणवत्ता की कमी के कारण बनती और अच्छे किस्म के अनाज को बेहतर दाम मिल रहे हैं।

 

इधर मंडी से मिली जानकारी अनुसार मुताबिक सोमवार को 774 किसानों ने मंडी में 23 हजार 426 बोरा अनाज बेचा। इसमें सर्वाधिक 17 हजार 831 बोरा गेहूं की आवक रही। इसमें गेहूं को 1900 रुपए से 3681 रुपए प्रति क्विंटल के दाम मिले। वहीं चना मसूर सोयाबीन सरसों धान आदि की भी आवक रही और भावों में स्थिरता रही। इधर अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष कन्हैया सोनी मिथिलेश सोनी ने बताया कि अनाज गीला होने, क्वालिटी खराब होने आदि कारणों से दाम कमजोर होते हैं। मिल क्वालिटी में आज 25 से 50 रुपए दाम गिरे वहीं अन्य जिन्सों के दाम पूर्व की तरह यथावत रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!