Breaking News in Primes

हवा ला रही नमी छाए घने बादल 4 दिन आंधी-बारिश का अनुमान

0 110

हवा ला रही नमी छाए घने बादल 4 दिन आंधी-बारिश का अनुमान

40 किमी प्रति घंटे से आंधी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

चलने का अनुमान

रायसेन। मौसम के मिजाज एक बार फिर से बदल गए हैं ।गर्मी के मौसम में

बारिश की बूंदाबांदी ने मौसम में नमी और ठंडा घोल दी है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.एसएस तोमर के मुताबिक आठ से 11 अप्रेल तक करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। 10 अप्रेल को सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ इस सिस्टम को मजबूती देगा ।इससे आगे भी दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है। मौसम विभाग ने 8 से 11 अप्रेल तक यलो अलर्ट जारी किया है।

जिले में आठ दिन के तापमान की स्थिति

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

 

1 अप्रेल 38.0 20.0

 

2 अप्रेल 38.3 21.0

 

3 अप्रेल 39.8 22.4

 

4 अप्रेल 36.5 23.5

 

5 अप्रेल 36.1 24.1

 

6 अप्रेल 36.4 22.4

 

7 अप्रेल 37.4 22.0

8 अप्रैल 37.5 23.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

रायसेन।. उत्तर-पश्चिमी उप्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में साइक्लोनिक बना हुआ है। इससे दक्षिण-पश्चिमी हवा अरब सागर से नमी ला रही है। इससे घने बादल छाए रहे और चार दिन आंधी व हल्की बारिश का अनुमान है।

मंगलवार को भी बादल छाए रहे और दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। साथ ही 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। इससे तपन तो गायब रही ।लेकिन हल्की गर्मी का अहसास जारी रहा। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ फिर भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!