Breaking News in Primes

अनियंत्रित बस पलटी, एक की मृत्यु कई घायल।आधा सैकड़ा से अधिक लोग थे सवार।

0 279

अनियंत्रित बस पलटी, एक की मृत्यु कई घायल।आधा सैकड़ा से अधिक लोग थे सवार।

 

मझौली थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केंद्र टिकरी अंतर्गत दरिया गांव की घटना।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

घटना मध्य प्रदेश सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र टिकरी के गांव दरिया की है जहां आज सुबह सवारियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार यात्रियों में से एक की मृत्यु होना तथा दो दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम ट्रैवल्स की बस जिसका नंबर एमपी 53 पी 0460 है मलिक का नाम विक्रम विकास सिंह बताया जा रहा है जो कुसमी ब्लाक के खोखर से चलकर सीधी जाया करती थी। आज सुबह 10 बजे के करीब मझौली ब्लाक के दरिया गांव पहुंची जहां अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार यात्रियों में से मानवाती पति लाल देव सिंह उम्र 27 बकवा थाना मझौली की मृत्यु होना बताया जा रहा है। वहीं कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस के पलटते ही गांव के लोग इकट्ठा होकर बचाव कार्य में जुट गए वही प्रशासनिक अमले को भी घटना की जानकारी दी गई जहां पर प्रशासनिक अमला दर्जन भर एंबुलेंस के साथ पहुंच बचाव कार्य में जुटा हुआ है हल्के फुल्के चोटिल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास तथा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां उपचार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!