Breaking News in Primes

एलबीएस की टीम ने किया एक्सीलेंस स्कूल में एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक

0 299

एलबीएस की टीम ने किया एक्सीलेंस स्कूल में एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक

 

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

 

हरदा । लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा के रेड रिबन क्लब एवं रासेयो इकाई के विद्यार्थियों ने आज डाॅ. बी.आर.अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में विश्व एड्स दिवस मनाया।

एलबीएस के विद्यार्थियों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स जागरूकता विषय पर उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के मध्य एक नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया जिसमें उन्हें एड्स एवं एचआईवी संक्रमण के लक्षण, ईलाज, जांच, रोकथाम, उपायों के बारे में जागरूक किया। नाटिका को सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और समझा। अंत में रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों से चर्चा में ज्ञात हुआ कि उन्हें उक्त विषय के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं थी और आज नाटक के माध्यम से उन्हें कई बातों की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेविकाएं , एक्सीलेंस स्कूल हरदा का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!