Breaking News in Primes

प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने मतदान केन्द्रों व चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

0 135

प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने मतदान केन्द्रों व चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

 

आनंद गौर हरदा जिला संवाददाता

 

हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा ने मंगलवार को हंडिया पहुँचकर वहां के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई जप्ती की कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार श्री आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने ग्राम बैड़ी, रातातलाई, बिछौला, सोनतलाई व करनपुरा के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिये निर्देश दिये। उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिये पेयजल, रैम्प, आने व जाने के लिये दो दरवाजे व शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा।

*रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में संवीक्षा का कार्य भी देखा*

प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने एसडीएम हरदा के कार्यालय में स्थापित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुँचकर नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य भी देखा। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी हरदा श्री आशीष खरे व सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री आर.के. झरबड़े भी मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!